सवाई माधोपुर

राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर मांगों पर अड़े पटवारी, अवकाश जारी

पटवारियों ने जिला कलक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2019, 12:29 PM IST
राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर मांगों पर अड़े पटवारी, अवकाश जारी
Rajasthan Patwar Union

सवाईमाधोपुर. राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर सवाई माधोपुर उपशाखा के समस्त पटवारी दूसरे दिन मंगलवार को भी सामूहिक अवकाश पर रहे। इस दौरान पटवारियों ने जिला कलक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पटवार संघ के अध्यक्ष दिनेश मीणा ने बताया कि खंडार तहसील में तहसीलदार द्वारा पटवारियों पर अनावश्यक दबाव व राजस्थान पटवार संघ उपशाखा खंडार द्वारा तहसील दार को पटवार संघ उपशाखा खंडार अध्यक्ष प्रताप सिंह द्वारा समस्या अवगत कराने के लिए ज्ञापन देने पर अध्यक्ष के ऊपर राजकार्य में बाधा व शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार करवाने के झूठे आरोप एवं तहसील दार खंडार द्वारा पद के दुरुपयोग के विरोध में जिले के समस्त पटवारी हड़ताल पर हैं।

भाड़ौती. मलारना डूंगर तहसील के पटवारियों ने खंडार में हुए पटवारी और खंडार तहसीलदार के विवाद के चलते मंगलवार को भी सामूहिक अवकाश जारी रखा। इस दौरान पटवारियों ने तहसील कार्यालय के बाहर धरना देकर खंडार तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उपशाखा अध्यक्ष रामप्रसाद बैरवा ने बताया कि खंडार तहसीलदार के विरुद्ध जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज करेंगे। उधर पटवारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने से किसानों को कामकाज में खासे परेशान हैं।

Updated on:
6 Nov 2019, 12:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल