सवाई माधोपुर

पटवारियों की हड़ताल से अटका सीएचसी के लिए भू आवंटन

- प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र भवन में संचालन
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2021, 8:29 PM IST
पटवारियों की हड़ताल से अटका सीएचसी के लिए भू आवंटन
सीकेबी1503सीए- चौथ का बरवाड़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन।

चौथ का बरवाड़ा. कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भू आवंटन कार्य पटवारियों की हड़ताल के चलते फिर से अटक गया है। गौरतलब है कि राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर अतिरिक्त पटवार मंडलों का पटवारियों द्वारा 15 जनवरी से कार्य का बहिष्कार कर रखा है, जिसके चलते लोगों के काम अटक रहे हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भू आवंटन प्रक्रिया भी रुक गई है।

तहसीलदार सुरेश नारायण बैरवा ने बताया की स्वास्थ्य केंद्र के लिए जगह आवंटित करने को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते जगह आवंटित का कार्य रूका हुआ है। जैसे ही पटवारियों की हड़ताल खत्म होगी स्वास्थ्य केंद्र के लिए जगह आवंटित कर दी जाएगी।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
चौथ का बरवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को वर्ष 2013 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया था, लेकिन सीएचसी आज भी पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में संचालित है। राजस्थान पत्रिका ने हाल में सीएचसी के लिए अलग भवन बनाने के लिए मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने भू आवंटन की कार्रवाई शुरू कर दी थी। भैडोला मार्ग पर सरकारी जमीन का चयन किया गया था, लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य केंद्र के लिए जगह आवंटित का कार्य अटक गया है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल