सवाई माधोपुर

बेखौफ बजरी माफिया के सामने पुलिस बौनी, आरोपी को घेराबंदी कर छुड़वाया

मलारना चौड़ में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2024, 12:02 PM IST
Feature image
मलारना चौड़ में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की।

पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 29 मई को पुलिस के साथ हुई मारपीट का मामलामलारना डूंगर (सवाईमाधोपुर). बीते गुरुवार को बजरी माफिया की ओर से पुलिस के साथ की गई मारपीट के बाद संदेह के आधार पर शनिवार को युवक अबरार मलारना को पकड़ने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने युवकको घर से पकड़ भी लिया। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर आरोपी को भी छुड़वा लिया। पुलिस के साथ धक्का मुक्की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो मलारना चौड़ कस्बे का बताया गया है। वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को पकड़ कर ले जा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों की भीड़ पुलिसकर्मियों को घेर कर विरोध करते नजर आ रही है। 29 मई को भाड़ौती व जस्टाना में अवैध बजरी परिवहन रोकने के लिए की नाकाबंदी तोड़ डंपर निकालने व पुलिसकर्मियों से मारपीट में शामिल होने के संदेह के आधार पर पुलिस टीम युवक को पकड़ने मलारना चौड़ गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके लड़के को फर्जी मुकदमे में फंसाना चाहती है।

आरोपियों को नहीं बख्शेगी पुलिसपुलिस अवैध बजरी परिवहन मामले में आरोपी को पकड़ने गई थी। लेकिन स्थानीय दवाब के चलते नहीं ला पाई। मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें नहीं बख्शेगी और कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

ममता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुरफोटो कैप्शन..

Updated on:
2 Jun 2024, 12:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल