सवाई माधोपुर

पुलिस सख्त अवैध शराब जप्त

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2023, 6:49 PM IST
पुलिस सख्त अवैध शराब जप्त
पुलिस सख्त अवैध शराब जप्त

सवाईमाधोपुर. मलारना डूंगर थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 140 देसी शराब के पव्वों को जब्त किया है। इसी के साथ थाना क्षेत्र के सैनीपुरा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मलारना डूंगर थानाधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि पुलिस को सोमवार को मुखबिर से मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के सैनीपुरा के पास अवैध तरीके से शराब बेचने की सूचना मिली थी। जिस पर हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह, कॉन्स्टेबल गोविंद सिंह, हरवीर, सतवीर, नरेंद्र की एक टीम गठित की गई। टीम मुखबिर की बताई जगह पर पहुंची। टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस टीम ने आरोपी कमोद मिरोठा (45) पुत्र फूलचंद मिरोठा निवासी खटूम्बर थाना लालसोट जिला दौसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इस दौरान आरोपी के कब्जे से 140 देशी शराब के पव्वे बरामद किए। इसी तरह कुंडेरा थाना पुलिस ने भी 17 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की है। थानाधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि DST (डिस्ट्रिक स्पेशल टीम) ने हिंगोनी गांव में प्रेमराज उर्फ मन्ट्या पुत्र अर्जुन मीणा के मकान पर अवैध शराब का स्टॉक होने की सूचना दी थी। कुंडेरा थाना पुलिस को वहां पहुंचने पर एक कमरे में अवैध शराब का सल्टॉक मिला। पुलिस टीम को इस दौरान यहां 17 कार्टन अंग्रेजी शराब के मिले। जिनमें 7 कार्टन (84) बीयर, एक कार्टन (7 बोतल) , अंग्रेजी शराबके दो कार्टन (प्रत्येक में 48-48 पव्वे 180 एमएल), अंग्रेजी शराब एम्पिरियल ब्लू एक कार्टन (43 पव्वे 180 एमएल), एक कार्टन बीयर केन (24 केन 500 एमएल) तीन कार्टन (प्रत्येक में 48-48 पव्वे) देसी शराब ग्लोबस नीबू स्पेशल देसी के मिले। एक कार्टन खुला हुआ मिला। जिसमें अंग्रेजी शराब रॉयल चेलेन्जर के 42 पव्वे (180 एमएल) के मिले हैं। जिस पर पुलिस ने सारा स्टॉक जब्त कर लिया। फिलहाल आरोपी प्रेमराज फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल