सवाई माधोपुर

पुलिस की निगरानी में निकल रही बजरी की टै्रक्टर-ट्रॉलियां मिलीभगत से चल रहा बजरी का काला कारोबार

पुलिस की निगरानी में निकल रही बजरी की टै्रक्टर-ट्रॉलियां मिलीभगत से चल रहा बजरी का काला कारोबार
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2018, 3:47 PM IST
 निकलती बजरी की ट्रॉलियां।
सादा वर्दी में खड़े पुलिसकर्मी की निगरानी में निकलती बजरी की ट्रॉलियां।

मलारना डूंगर. न्यायालय ने अवैध बजरी खनन व निर्गमन पर पाबंदी लगा रखी है। न्यायालय के आदेशों की पालना के लिए खनिज विभाग के साथ ही पुलिस व परिवहन विभाग को भी अवैध बजरी खनन व निर्गमन पर पहरेदारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन यहां पहरेदार व बजरी के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बीच मिलीभगत के चलते न्यायालय के आदेश रेत की तरह हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं। थाना क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गों पर शाम ढलते ही अवैध बजरी से भरे वाहनों के संचालन का काम शुरू हो जाता है।

बाइक व चार पहिया वाहनों में सवार लोग पुलिस कर्मियों व पुलिस के गश्ती वाहन के आस-पास भीड़ लगा कर खड़े हो जाते हैं। कुछ देर गुफ्तगु है। इसके बाद वाहनों के निकलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। रविवार रात भी भूखा रोडव भाड़ौती-मथुरा मेगा हाइवे स्थित शेषा ढोला के आस-पास ऐसे ही नजारे देखने को मिले। इन नजारों को कैमरे में कैद किया।


केस-1
रात पौने बारह बजे भूखा रोड पर एक जीप आकर रुकी। इसमें से पांच से सात लोग नीचे उतरे। इसके बाद एक एक कर कई मोटरसाइकिलें भी आकर रुकीं। यहां सभी लोग खड़े हो गए। इसके बाद सादावर्दी में पुलिस कर्मी ने आकर इनसे कुछ बात की। इसके बाद भूखा की तरफ से बजरी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान करीब पचास से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली निकले।


केस-2
भाड़ौती-मथुरा मेगा हाइवे स्थित गंगापुर मोड़ से शेषा ढोला के बीच सड़क किनारे खड़ा पुलिस का गश्ती वाहन। गश्ती वाहन को घेरे लोगों की भीड़। सड़क पर सरपट दौड़ते बजरी के ओवर लोडवाहन। जैसे ही ट्रैक्टर पुलिस के गश्ती वाहन से आगे निकलता वहां खड़े लोग एक एककर आगे बढ़ जाते।

अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
बौंली. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को पुलिस थाना बौंली द्वारा कार्रवाई करते हुए कोडायाई गांव के पास से अवैध बजरी से भरकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया। थाना अधिकारी चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध बजरी खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जप्त की गई बजरी से भरी अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना परिसर पर खड़ा कर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग एवं परिवहन विभाग को सूचित कर दिया गया।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल