सवाई माधोपुर

‘पुष्पक विमान’ सेवा होगी शुरू

गंगापुरसिटी . मानव सेवा संस्थान की बैठक रविवार को नरदेव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी की सहमति से शहर में पुष्पक विमान सेवा शुरू करने पर मोहर लगी।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 8:39 PM IST
gangapurcity news
‘पुष्पक विमान’ सेवा होगी शुरू

गंगापुरसिटी . मानव सेवा संस्थान की बैठक रविवार को नरदेव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी की सहमति से शहर में पुष्पक विमान सेवा शुरू करने पर मोहर लगी।


संरक्षक विजय गोयल ने बताया संस्थान के मनीष जैन ने अंतिम यात्रा के लिए लम्बी दूरी के कारण होने वाली परेशानी से मुक्ति दिलाने और अंतिम यात्रा को सहज बनाने के लिए ‘पुष्पक विमान’ की सेवा गंगापुरसिटी में देने का प्रस्ताव रखा। इसे सभी ने सहमति दी। शिवचरण अग्रवाल ने इसके लिए समिति बनाने को कहा। इस पर सर्वसम्मति से ओमप्रकाश धर्मकांटा, सुशील दीक्षित, सुनील अतेवा, महेश आरेदया एवं मनीष जैन को चुना गया। इसके लिए करीब 5 लाख रुपए का बजट पारित किया गया। बैठक में राधारमण गुप्ता ने वृद्धाश्रम बनाने का प्रस्ताव देते हुए कहा कि एक व्यक्ति अपने मकान को वृद्धाश्रम के लिए देने को तैयार है।

इस पर सदस्यों ने कहा कि वृद्धाश्रम चलाने के लिए दानदाताओं की सहमति मिलने पर आगामी दिनों में योजना तैयार की जाएगी। विजय गोयल ने कहा कि ‘आइडियल वुमेन ऑफ द गंगापुरसिटी’ कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें उन महिलाओं को चुना जाएगा, जिन्होंने अपने जीवन में कठिन परिस्थियों का सामना करते हुई अपने परिवार को खुशहाल और समृद्ध बनाया। अरविन्द तिवाड़ी ने कहा कि संस्थान वार्ड वाइज कार्यक्रम चलाकर जरूरतमंद परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने में उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि जीव-जंतु हमारी प्रकृति के रक्षक हैं। ऐसे में इनकी भी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। सभी यह संकल्प लेकर जाएं कि किसी भी जीव-जंतु को हम नष्ट नहीं होने दें और उन्हें जिंदगी देने का काम करें।

बैठक में जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद जिला पशु अधिकारी विजय गोयल ने सभी जीव-जन्तुओं की रक्षा और सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। बैठक में राधारमण शर्मा एवं बसंत रावत ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में संजय ठिकरिया, संतोष गुप्ता, मनीष गुप्ता, शिवचरण बीओबी, डॉ. महेंद्र मीना, दीपक खंडेलवाल, प्रमोद मोदी, दिनेश करणपुर, अनिल मालधनी, मुकेश बारदाना, द्वारका खटाना एवं मुकेश गोरधनपुर आदि मौजूद रहे।

Updated on:
25 Sep 2018, 8:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल