
सवाईमाधोपुर. रेलवे की ओर से ऑनलाइन टिकट यूं तो यात्रियों की सुविधा के लिए जारी किए जाते हैं लेकिन आईआरसीटीसी की लापरवाही यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ऐसा ही एक ममाला 29 जनवरी को देखने को मिला। जब रेलवे ने एक कोच में एक ही सीट नम्बर पर दो-दो यात्रियोंं की बुकिंग कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह था मामला
संजय वर्मा, दीपचंद जोलिया, योगेन्द्र, विजय आदि लोगों ने बताया कि उन्होने 29 जनवरी को रात करीब डेढ़ बजे टे्रन नम्बर 12964 मेवाड एक्सप्रेस में डी-2 कोच में सवाईमाधोपुर टिकट विण्डो से रिजर्वेशन कराया था। रेलवे की ओर से उन्हें सीट नम्बर 23,24,25 व 26 अलॉट की गई थी। लेकिन जब टे्रन गंगापुर सिटी स्टेशन पहुंची तो एक अन्य यात्री भी परिजनों के साथ वहां पहुंचा उसके पास भी आईआरसीटीसी की साइट से ऑनलाइन बुक कराए गए सीट नम्बर 24,25 व 26 पर टिकट बुक थे। जब इस संबंध में यात्रियोंं ने रेलवे हेल्पलाइन पर जानकारी करनी चाही तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। वहीं यात्रियों ने इस मामलों को रेल मंत्री तक को ट्वीट भी किया।
हिण्डौन से चढ़ा एक ओर उम्मीदवार
यह मासला यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि टे्रन जब हिण्डौन सिटी पहुंची तो संबंधित कोच में एक अन्य यात्री चढ़ा जिसके पास भी सीट नम्बर 23 नम्बर की सीट का टिकट था । ऐसे में यात्रियोंं को सफर के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इनका कहना है....
ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। एकही सीट पर दो यात्रियों की बुकिेंग नहीं की जा सकती है। यदि ऐसा हुआ है तो गलत है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- ब्रजमोहन मीणा, स्टेशन अधीक्षक, सवाईमाधोपुर।