सवाई माधोपुर

उपद्रव को लेकर उठाए सवाल

उपद्रव को लेकर उठाए सवालब्लॉक कांगे्रस की बैठक

2 min read
sawaimadhopur
उपद्रव को लेकर उठाए सवाल

गंगापुरसिटी. ब्लॉक कांग्रेस की बैठक रविवार को होटल नरूका प्राइड में पूर्व प्रधान गोपालसिंह धीरावत की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो अपे्रल को भारत बंद के दौरान शांति कायम करने और उपद्रव को रोकने के लिए उपद्रवियों के बीच जाकर पहल करने के लिए पूर्व विधायक रामकेश मीना व अनवार अली काजी का स्वागत किया। हरगोविन्द कटारिया, महिला कांगे्रस की पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू शर्मा, अनवार काजी, अशोक धाबाई करौली ने कहा कि गत दो अप्रेल को ब्लॉक कांगे्रस ने शान्ति बनाए रखने के लिए सुबह 11.45 बजे उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप दिया। इसके अलावा तीन दिन से चल रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा कर दी, लेकिन दो घंटे बाद शहर को उपद्रव की आग में किसी ने झोंक दिया। पूर्व विधायक रामकेश मीना तो कलक्टर व एसपी के कहने पर उपद्रवियों के बीच गए थे। अनवार काजी ने भी दो घंटे तक समझाया और इसमें कामयाबी भी मिल गई। आरोप है कि पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने से माहौल बिगड़ा। इस दौरान उपद्रवियों ने पूर्व विधायक से अभद्रता की। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रशासन हर रैली को पुलिस सुरक्षा के साथ निकालता है तो दलित समाज रैली को क्यूं नहीं निकलने दी। पुलिस-प्रशासन की अनुमति थी। मार्ग तय था तो पुलिस ने मार्ग को क्यों बदला। उपद्रव कराना कांगे्रस के डीएनए में नहीं है। साथ ही बताया कि दस अप्रेल को कार्यकर्ता बंद में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस शहर में सद्भाव बनाने के लिए कार्य करेंगी और निर्दोष छात्रों की रिहाई के लिए कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। लाठी चार्ज में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुख्यमंत्री व राज्यपाल को लिखा जाएगा। इस मौके पर दीपक नरूका, मुकेश शर्मा, लोकसभा क्षेत्र युवा कांगे्रस अध्यक्ष भैरूंलाल मीना, अब्दुल बहाव, मुमताज, हारून पठान, कासिम अली आदि मौजूद थे।
गंगापुरसिटी में कांगे्रस की बैठक को सम्बोधित करते पूर्व विधायक।

Also Read
View All