सवाई माधोपुर

Rajasthan News: एरिया को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच संघर्ष, जमकर काटा बवाल

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में किन्नरों के दो गुट के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला।

2 min read
चौथ का बरवाड़ा. क्षतिग्रस्त कार व जमा लोगों की भीड़। फोटो— पत्रिका

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथकाबरवाड़ा कस्बे एरिया एवं उसमें की जाने वाली उगाई के लिए पिछले कई दिनों से किन्नरों के दो गुटों में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसी को लेकर रविवार सुबह करीब 9:00 बजे रेलवे स्टेशन के पास जोरदार संघर्ष देखने को मिला। यहां एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला करते हुए गाड़ी तोड़ दी। साथ ही पथराव कर दिया। इस दौरान मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर सभी को पकड़ती हुई पुलिस थाने ले गई।

एरिया को लेकर पिछले कई दिनों से दो गुटों में विवाद की स्थिति है। एक गुट पूजा बाई किन्नर का है तथा दूसरा देवली की पायल एवं अन्य किन्नर का है। दोनों ही गुट का कहना है की चौथ का बरवाड़ा उनका क्षेत्र है तथा वह यहां पर शादी विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यों में उपहार पाने का हकदार है।

पूजा किन्नर की गाड़ी में तोड़फोड़

इसी को लेकर रविवार को सुबह पूजा गुट रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान पर दूसरे गुट के लोगों द्वारा फोन कर जान से मारने एवं मारपीट की धमकी देने के मामले को लेकर रिपोर्ट लिखवाने पहुंचीं। इसी दौरान मौके पर दूसरा गुट भी आ गया।

लोगों ने बताया कि इस दौरान आपस में मारपीट हो गई तथा पूजा किन्नर की गाड़ी को तोड़ दिया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने के बाद मारपीट तो रुक गई लेकिन हंगामा जारी रहा।

इस दौरान पूजा गुट ने बताया कि वह वर्षों से चौथ का बरवाड़ा आती है तथा पायल एवं अन्य उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पायल एवं अन्य किन्नर का कहना है कि यह क्षेत्र उनका है।

बाद में चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है। साथ ही दोनों पक्षों के लोगों को मौके से पकड़कर पुलिस थाना लेकर गई है।

ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई

दूसरी ओर हंगामा तोड़फोड़ एवं पथराव को लेकर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया।

इसके बाद पुलिस की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन दोनों गुटों में आपसी समझाइश कर ली गई। जिसके बाद उनको छोड़ दिया गया।

Updated on:
01 Jun 2025 04:51 pm
Published on:
01 Jun 2025 04:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर