सवाई माधोपुर

Rajasthan News : भैसों को खोजने जंगल में गए भाइयों पर बाघिन ने किया हमला, गंभीर घायल

रणथम्भौर बाघ परियोजना की आरओपीटी रेंज में शुक्रवार सुबह एक बाघिन ने दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

less than 1 minute read

सवाईमाधोपुर। रणथम्भौर बाघ परियोजना की आरओपीटी रेंज में शुक्रवार सुबह एक बाघिन ने दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार घायल नरेंद्र योगी (30)ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह उसके भाई के साथ अपनी भैंसों को खोजने के लिए गोपालपुर गांव के पास बने एनीकट पर गया था। जहां पर एक बाघिन और दो बच्चे मौजूद थे। बाघिन ने इस दौरान उसके भाई मुकेश योगी (40) पर हमला कर दिया। जैसे ही वह अपने बड़े भाई को बचाने के लिए उधर पहुंचा तो बाघिन ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। जिससे वह और उसका भाई गंभीर घायल हो गए।

सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल आरओपीटी और खंडार रेंज की बॉर्डर का होने के कारण दोनों रेंज का स्टाफ मौके पर पहुंचा। यहां आरओपीटी रेंजर कैलाश शर्मा व खंडार रेंजर रामखिलाड़ी मीणा मय स्टाफ मौके पर पहुंचे। जहां दोनों घायलों को बहरांवड़ा सीएससी लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिसके बाद वन विभाग की टीम घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। फिलहाल जिला अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार जारी है।

हालांकि वन विभाग की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की जा रही है कि हमला बाघिन ने किया है। घटना को लेकर आरोपीटी रेंजर कैलाश शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों के अनुसार दोनों भाई अपनी भैंसों को खोजने गए थे। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

Published on:
30 Aug 2024 08:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर