सवाई माधोपुर

‘बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार’, रंजीता कोली ने बताई BJP की चुनावी रणनीति

Bihar Assembly Election: भरतपुर की पूर्व सांसद रंजीता कोली ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी भूमिका साझा की।
less than 1 minute read
Ranjeeta-Koli
रंजीता कोली। फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं भरतपुर की पूर्व सांसद रंजीता कोली शनिवार को सवाईमाधोपुर पहुंचीं। उन्होंने आत्मनिर्भर संकल्प भारत अभियान कार्यक्रम में भाग लिया और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी भूमिका साझा की। प्रस्तुत हैं पत्रिका संवाददाता से हुई बातचीत के प्रमुख अंश:

प्रश्न: बिहार चुनाव में आपको पार्टी ने जिम्मेदारी दी है, वहां आपकी क्या भूमिका रहेगी?जवाब: मुझे बिहार के पटना, भागलपुर और मधुगंज जिलों की चार विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। वहां संगठन की मजबूती और जनसंपर्क का कार्य देखना है। मैं वहां महिलाओं से मिल रही हूं, लोगों में उत्साह दिख रहा है।

प्रश्न: क्या आपको जातिगत समीकरण साधने के लिए चुना गया है?
जवाब:
ऐसा नहीं है। वहां की महिलाएं बेहद सशक्त हैं और सभी जाति-वर्ग के लोग मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास जता रहे हैं। हां, वहां 45 प्रतिशत महिला मतदाता हैं और महिला होने के नाते मैं उनकी समस्याएं बेहतर समझ पा रही हूं।

प्रश्न: बिहार की जनता का रुझान कैसा है?
जवाब:
वहां के लोगों ने पूर्व में वहां जंगलराज देखा था लेकिन अब मोदी के नेतृत्व में लोगों में उत्साह है। हर जाति-वर्ग के लोग, विशेषकर महिलाएं, आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसलिए निश्चित रूप से फिर से वहां एनडीए सरकार बनाएगी।

प्रश्न: आत्मनिर्भर भारत अभियान को आप कैसे देखती हैं?
जवाब:
यह सिर्फ आर्थिक नहीं, सामाजिक बदलाव का प्रतीक है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन नए आयाम गढ़ रही हैं। कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन बनाकर दुनिया को दिखा दिया कि हम आत्मनिर्भर हैं। सरकार हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं चला रही है।

Updated on:
05 Oct 2025 01:40 pm
Published on:
05 Oct 2025 01:40 pm
Also Read
View All