सवाई माधोपुर

धर्म में राजनीति नहीं, राजनीति में धर्मनीति होनी चाहिए…

राष्ट्रसंत आचार्य आनंद ऋषि की 104वीं दीक्षा जयंती महोत्सव पोरवाल चंद्रिका शासन दीपिका मनोहर कंवर व महासती मैना कंवर आदि ठाणा 8 के सानिध्य में मनाई।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2017, 9:41 PM IST
sawaimadhopur
सम्बोधित करते संसदीय सचिव

चौथकाबरवाड़ा. क्षेत्र के पांवडेरा गांव में जैन समाज की ओर से राष्ट्रसंत आचार्य आनंद ऋषि की 104वीं दीक्षा जयंती महोत्सव पोरवाल चंद्रिका शासन दीपिका मनोहर कंवर व महासती मैना कंवर आदि ठाणा 8 के सानिध्य में मनाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल थे।
महासती मैना कंवर ने धर्म को लेकर राजनीति नहीं व राजनीति में धर्म नीति होने की बात कही। ऐसे में संसदीय सचिव ने भी धर्म को लेकर राजनीति नहीं करने की बात कही।

कार्यक्रम में अध्यक्ष लड्डू लाल जैन, कार्यक्रम संचालक धर्मचन्द जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश चंद जैन समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर महासती मंडल ने आचार्य सम्राट के जीवन पर प्रकाश डालते हैं समाजजनों से उनके पद चिन्हों पर चलने का आग्रह करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धा प्रकट करने की बात कही।

कार्यक्रम में की घोषणा
कार्यक्रम में संसदीय सचिव ने 30 लाख की लागत से विद्यालय में भवन निर्माण, क्रय विक्रय समिति के भवन निर्माण के लिए 10 लाख तथा पांवडेरा में अधूरे रहे गौरव पथ को जल्द पूरा कराने की बात कही। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की गम्भीर समस्या बताई। ऐसे में संसदीय सचिव ने पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ही घर-घर नल लगवाने की बात कही।

परमात्मा से जुड़ाव के लिए सत्संग
भगवतगढ़. मानव उत्थान सेवा समिति राजबाग सवाईमाधोपुर शहर के तत्वावधान में मंगलवार को जटवाड़ा कलां के शांति विद्यापीठ स्कूल में सत्संग का आयोजन हुआ। संस्था के निदेशक सुरेश मावड़ी ने बताया कि सत्संग में सत्यनारायणनंद ने श्रोताओं को बताया कि आत्मा से परमात्मा के जुड़ाव के लिए आत्मा का शुद्ध होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आत्मा की शुद्धि के लिए मनुष्य को सत्संग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मनुष्य ज्ञान के अभाव में इधर-उधर परमात्मा को ढूंढता है, जबकि परमात्मा तो प्रत्येक जगह विद्यमान है। मनुष्य को अपना अहंकार त्यागकर मानव सेवा एवं दीन-दुखियों की सेवा में अपना ध्यान लगाना चाहिए। तब जाकर ही मनुष्य का इस कलियुग में कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि चौरासी लाख योनियों में जन्म लेने के बाद ही मनुष्य योनि में जन्म मिलता है और इसमें भी मनुष्य ईश्वर का ध्यान नहीं करके मायाजाल में फंसा रहता है जो उसके जीवन के दुख का सबसे बड़ा कारण बन जाता है। इस अवसर पर सत्संग में नेहरू युवा मंडल की अध्यक्ष सीमा मीना एवं सदस्य, विद्यालय के अध्यापक एवं बालक व ग्रामीण उपस्थित थे।

महोत्सव शुरू
खण्डार. कस्बे में गीताभवन परिसर में मंगलवार से गीता जयंती महोत्सव शुरू हुआ। आयोजन से जुड़े श्याम बिहारी जोशी ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद अखण्ड हरेराम संकीर्तन शुरू किया। बुधवार सुबह प्रभात फेरी निकलेगी। दोपहर से अखण्ड गीता भागवत का पाठ होगा। गुरुवार को प्रमुख जयंती मनाएगी जाएगी तथा शुक्रवार को नगर संकीर्तन कर जयंती का समापन किया जाएगा।

सुचित्रा बनी जिलाध्यक्ष
सवाईमाधोपुर. जिले में मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष साहबसिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत भण्डारी की सहमति से हिन्दू सेना महिला मोर्चा का गठन किया गया है। इसमें सुचित्रा चटर्जी को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान का सबसे रोमांचक सरपंच चुनाव, एक ग्राम पंचायत में उतरे ‘रिकॉर्ड’ 43 प्रत्याशी- चुनाव चिन्ह ही पड़ गए कम, जानिए फिर क्या हुआ?

राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े

सवाईमाधोपुर में 2 दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगी पेड लीव, जानें वजह

सवाईमाधोपुर में नवनिर्वाचित सरपंच को मंदिर में घुसकर पीटा, बीच-बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट और अभद्रता

Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’