सवाई माधोपुर

रामदेवजी महाराज की यात्रा के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम,संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने शिरकत कहा मिलने-जुलने से बढ़ता है भाईचारा

रामदेवजी महाराज की यात्रा के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम,संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने शिरकत कहा मिलने-जुलने से बढ़ता है भाईचारा
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2018, 9:32 PM IST
 संबोधित करते संसदीय सचिव
सवाईमाधोपुर के नयापुरा में कार्यक्रम में संबोधित करते संसदीय सचिव।

सवाईमाधोपुर. संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निस्तारण किया। नयापुरा गांव में गुरुवार को बैरवा समाज की ओर से रामदेवजी महाराज की यात्रा के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने शिरकत की। उन्होंने सभी लोगों को एकजुट रहने व कार्य करने के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि मिलने-जुलने से भाईचारा बढ़ता है। समाज में पहचान बढ़ती है व आपसी मनमुटाव खत्म होते हैं।

इस दौरान सामूहिक प्रसादी कार्यक्रम भी हुआ। इस मौके पर एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामजीलाल बैरवा, मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र जाट, नायपुर सरपंच मुकेश गुर्जर, सीवी गुर्जर , हनुमान शर्मा, हनुमान प्रसाद मथुरिया, हंसराज गुर्जर, बदरीलाल गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, मुरली, अर्जुन लाल बैरवा, मेमराज बैरवा आदि मौजूद थे। इसी तरह उन्होंने पिलेण्डी, सांवटा, खटकड़ ढाणी का दौरा कर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान नायपुर बैरवा बस्ती में 7.53 लाख रुपए की लागत से सौलर उर्जा बोरिंग का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने संसदीय सचिव गोठवाल पानी , बिजली, चिकित्सा, शिक्षा आदि की समस्या बताई। मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने दोपहर बाद तलावड़ा अटल सेवा केन्द्र पर जनसुनवाई की। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की समस्या से बताई।


100 से अधिक स्वच्छता प्रमाण-पत्र वितरित
चौथकाबरवाड़ा. पंचायत समिति की भेडोला ग्राम पंचायत में गुरुवार को सरपंच शिवकरण मीना ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इस अवसर पर सचिव ओमप्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों द्वारा शौचालय बनवाकर उनका उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में 100 परिवारों को स्वच्छता प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

महापंचायत की तैयारियां
सवाईमाधोपुर. राजस्थान आदिवासी मीना सेवा संघ जिला शाखा सवाई माधोपुर के तत्वावधान में तहसील सवाई माधोपुर की ग्राम समाज सुधार कमेटियों का गठन किया गया। साथ ही 11 फरवरी को होने वाली मीना समाज सुधार महापंचायत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अध्यक्ष सीताराम मीना ने बताया कि बंशीलाल उपाध्यक्ष, रामनिवास पटेल सचिव, हीरालाल तहसील सचिव, पूरणमल तहसील अध्यक्ष द्वारा मैनपुरा, सैलू, भैंसखेड़ा, छारोदा, खेड़ा, रावल व उलियाना गांव में जाकर कमेटियां गठित कीं। रविवार को आयोजित होने वाली मीना समाज सुधार महापंचायत में शामिल होने के लिए पंपलेट वितरित किए।

Published on: