सवाई माधोपुर

सराहनीय सेवाओं के लिए कर्मचारियों का सम्मान

पंचायतीराज दिवस पर
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 11:27 AM IST
sawaimadhopur
बामनवास में पंचायतीराज दिवस के मौके पर सरपंच को सम्मानित करते विकास अधिकारी।

बामनवास. पंचायतीराज दिवस के मौके पर मंगलवार को यहां पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सराहनीय सेवाओं के लिए जनप्रतिनिधि एवं पंचायतराज कार्मिकों को सम्मानित किया गया। विकास अधिकारी उदयसिंह मीना ने इन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत लिवाली की सरपंच रूपरेखा शर्मा को शत प्रतिशत शौचालय निर्माण, सहायक लेखाधिकारी अरविन्द कुमार मीना को निर्माण शाखा, लेखा सहायक मोहनलाल बैरवा को मनरेगा शाखा, कनिष्ठ लिपिक पंकज सैनी को इंदिरा आवास, पीएम आवास योजना, कनिष्ठ लिपिक संजय कुमार माली को संस्थापन कार्य शाखा तथा सहायक कर्मचारी कमलेशी देवी को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इससे पूर्व विकास अधिकारी मीना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने गांवों के विकास में पंचायतीराज के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांवों की सरकार गांवों में बसती है तथा पंचायतीराज का विकेन्द्रीकरण होने के बाद यह और मजबूत हुआ है। पंचायत प्रसार अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद विकास अधिकारी ने कई पंचायतों का दौरा कर ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्रामसभाओं का निरीक्षण किया।


ग्रामसभा में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव
उपसरपंच को चार्ज दिलवाने का निर्णय
बामनवास. पंचायतीराज दिवस एवं ग्राम स्वराज अभियान के तहत मंगलवार को सूंदरी स्थित अटल सेवा केन्द्र में उपसरपंच फोटूदेवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। इसमें विकास कार्यों संबंधी विभिन्न प्रस्ताव लिए गए। ग्रामीणों ने पंचायतीराज पर चर्चा करते हुए इसे विकास की रीढ़ बताया। वार्ड पंचों द्वारा तय किया गया कि सरपंच का पद रिक्त होने के बाद कार्यवाहक सरपंच का चार्ज उपसरपंच फोटूदेवी को दिलवाया जाए। इससे पूर्व बैठक में ग्रामीणों की मांग पर पंचायत प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर हैण्डपम्प लगवाने एवं सीसी रोड निर्माण के प्रस्ताव लिए गए। ग्राम स्वराज अभियान के तहत बीएफटी प्रेमचंद मीना सहित उपंचायत कार्मिकों को सम्मानित किया गया।


संविधान बचाओ कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यकर्ता
गंगापुरसिटी. कांग्रेस की ओर से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए 'संविधान बचाओÓ कार्यक्रम में गंगापुरसिटी के कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई। एससी प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी वैर विधायक भजनलाल जाटव के नेतृत्व में संभाग से कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान शिवचरण जाटव, अवधेश ठेकेदार, विजेन्द्र कुमार, पार्षद जितेन्द्र, चम्पालाल, अमरलाल, नत्थीलाल मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल