सवाई माधोपुर

कलश यात्रा में झलकी श्रद्धा

गंगापुरसिटी . श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बालाजी चौक मंदिर के उपलक्ष्य गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। पुरानी अनाज मंडी स्थित सीतारामजी मंदिर से सुबह ९ बजे कलश यात्रा शुरू हुई।
less than 1 minute read
कलश यात्रा में झलकी श्रद्धा
कलश यात्रा में झलकी श्रद्धा

गंगापुरसिटी . श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बालाजी चौक मंदिर के उपलक्ष्य गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। पुरानी अनाज मंडी स्थित सीतारामजी मंदिर से सुबह ९ बजे कलश यात्रा शुरू हुई।


आयोजन से जुड़े गोविन्द दीक्षित ने बताया कि कलश यात्रा में बैण्डबाजे की धुन पर महिला-पुरुष श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुई। शंकर व पार्वती जी का रूप धरे कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

गणेशजी, हनुमानजी व राधा-कृष्ण की झांकी भी कलश यात्रा में शामिल थी। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर कलश यात्रा बालाजी चौक मंदिर पहुंची। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद व धार्मिक पुस्तक वितरित की गई। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को महाभिषेक व शिव विवाह तथा 16 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहूति व महाप्रसादी का आयोजन होगा।

यात्रा में नगरपरिषद सभापति संगीता बोहरा, सावित्री शर्मा, शोभा दीक्षित, राधा दीक्षित, संतोष दुबे, सुशील दीक्षित, हेमन्त शर्मा, बृजनंदन दीक्षित, योगेन्द्र खंडेलवाल, कौशल बोहरा, दर्शन गुर्जर एवं कमलेश जोशी आदि शामिल थे।

Also Read
View All
सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध की बदलेगी तस्वीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव

Rajasthan Nikay Chunav : सवाई माधोपुर उपसभापति चुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी बनीं सभापति, 15 साल बाद गंगापुरसिटी में कांग्रेस का कब्जा; वजीरपुर-खंडार में BJP जीती

Sawai Madhopur : रसोई में था 5 फीट लंबा करैत सांप, देखते ही बहू की निकली चीख, जानें- काटे तो क्या करें, क्या न करें