कई मार्गों पर रोडवेज सेवाओं के संचालन में आएगी बाधा
सवाईमाधोपुर.राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के स्थानीय डिपो में जल्द ही रोडवेज बसों की कमी होगी।इससे कई मार्गों पर बसों के संचालन में बाधा आएगी।ऐसे में यात्रियों को रोडवेज की सुविधा नहीं मिल सकेगी।स्थानीय डिपो में दस बसें पूरी तरह क्षतिग्रस्त व कडंम होने के कगार पर है। ऐसे में डिपो अधिकारियों की ओर से जयपुर मुख्यालय को बसों को कण्डम करने के लिए प्रस्ताव भेजने की कवायद शुरू कर दी है।
इन बसों को माना कण्डम
डिपो अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज डिपो में निगम की ओर से मिली रोडवेज की वह प्रति बसें जो आठ साल में आठ लाख किलोमीटर से अधिक दरी तक चल चुकी है।तथा वह खटारा हालत में है।उसे कण्डम घोषित कर अजमेर कार्यशाला में भिजवाया जाएगा।इनमें से यदि किसी बस का एक साल के समय में इंजन आदि का कार्यकराया है तो उस बस को एक लाख किलोमीटर की दूरी तक ओर चलाया जा सकता है।लेकिन डिपो में मौजूद सभी बसें 9 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुकी है।
.....
इनके बदले दूसरी बसे नहीं मिलेगी
रोडवेज सूत्रों ने बताया कि किसी डिपो से बसों को कण्डम करने के लिए कार्यशाला में भेज दिया जाता है तो उनके बदले में दूसरी बसे मिलने की उम्मीद नहीं रहती है।ऐसे में जिन मार्गों पर यह बसो संचालित हैवहां यात्रियों को रोडवेज बस सेवा की सुविधा नहीं मिलने की उम्मीद है।
2 नई बसे भेजी अजमेर
स्थानीय डिपो से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारियों ने 26 जनवरी को सवाईमाधोपुर से दो नई बसों को अतिरिक्त मानकर अजेमर बुला लिया है। ऐसे में डिपो में बसों का टोटा हो गया है। सवाईमाधोपुर डिपो से मंगवाईगई बसों को अजमेर सीटीएस में चलाया जाएगा।क्षेत्र के लोगों ने संसदीय सचिव व स्थानीय विधायकों से बसों को कण्डम घोषित करने के बाद यहां नईरोडवेज बस उपलब्ध कराने के प्रयास करने की मांग की है।
ये है कण्डम बसों की स्थिति
क.बस नं. कब से चली किमी.
971 11 मई 2010 9 लाख 39 हजार
972 11 मई 2010 9 लाख 77 हजार
2029 3 अगस्त 2010 9 लाख 68 हजार
1425 26 अगस्त 2010 9 लाख 55 हजार
2671 12 अप्रेल 2010 10 लाख 49 हजार
1590 3 नवम्बर 2010 10 लाख 31 हजार
1416 3 अगस्त 2010 9 लाख 15 हजार
1293 4 अगस्त 2009 9 लाख 82 हजार
1467 एक सितम्बर 2010 9 लाख 40 हजार
1468 एक सितम्बर 2010 9 लाख
फैक्ट फाइल
रोडवेज डिपो सवाईमाधोपुर
स्वीकृत बस- 61
कुल बसे डिपो में बस 42 निगम की
5 अनुबंधित
वर्तमान मेंं 40 निगम की
5 अनुबंधित
मार्गखुले है-40
चालक स्वीकृत पद 50, कार्यरत 45
परिचालक - स्वीकृत पद 51, कार्यरत 45
मैकेनिक - स्वीकृत 35, कार्यरत 11
सुपरवाइजर स्वीकृत 4, कार्यरत 0
जेईएन स्वीकृत 2, कार्यरत 0
ये बोले अधिकारी ......
रोडवेज के नियमों के अनुसार डिपो में 10 बस 8 साल में 8 लाख से अधिक किलोमीटर पूरा कर चुकी है।ऐसे में इन बसों को कण्डम घोषित किया जाएगा।इसके लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजने की कवायद की जा रही है।
जोगेन्द्र सिंह ,
मुख्य प्रबंधक
रोडवेज डिपो सवाईमाधोपुर।
केप्शन- सवाईमाधोपुर का रोडवेज डिपो कार्यशाला।
.......