सवाई माधोपुर

लुटेरी दुल्हन अनुराधा भोपाल से दबोची, अब तक 25 लोगों से विवाह कर की धोखाधड़ी

परिवादी ने 3 मई को मानटाउन थाने में दर्ज कराया था मामला, बोगस ग्राहक बनकर भोपाल पहुंची थी पुलिस
2 min read
परिवादी ने 3 मई को मानटाउन थाने में दर्ज कराया था मामला, बोगस ग्राहक बनकर भोपाल पहुंची थी पुलिस
लुटेरी दुल्हन अनुराधा भोपाल से दबोची


सवाईमाधोपुर. मानटाउन थाना पुलिस ने भोपाल से लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अब तक करीब 25 लोगों के साथ फर्जी विवाह रचा धोखाधड़ी कर चुकी है। थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिला अनुराधा पत्नी विशाल पासवान निवासी रूद्रपुर शिवनाथ थाना कोल्हुईबजार जिला महाराजगंज उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिव नगर थाना चौला, भोपाल मध्यप्रदेश है।

यह था मामला

आईएचएस कॉलोनी निवासी विष्णु पुत्र बनवारी शर्मा ने 3 मई दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि आरोपी सुनीता निवासी खण्डवा मध्यप्रदेश व पप्पू मीणा निवासी खेडला ने उसे मन पसन्द युवती से विवाह करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसकाे अनुराधा का फोटो दिखाकर सम्पर्क कराया। आरोपियों ने इकरारनामा तैयार करवाकर 2 लाख लेकर 20 अप्रेल को विवाह करवा दिया था। लेकिन अनुराधा 2 मई रात को घर से जेवर-नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गई। एएसआई मीठालाल को अनुराधा के भोपाल होने की सूचना मिली थी। इस पर वे बोगस ग्राहक बनकर भोपाल पहुंचे और अनुराधा को गिरफ्तार किया है। पुलिस जेवरात व नकदी के बारे में पूछताछ कर रही है।

यूं देते हैं वारदात को अंजाम

भोपाल में फर्जी विवाह करवाने वाले गिरोह की सदस्य रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू, मजबूत सिंह यादव, अर्जुन ग्राहकों से सम्पर्क करते हैं। यह लोग फर्जी स्थानीय एजेन्टों के माध्यम से विवाह के इच्छुक व्यक्तियों से सम्पर्क कर मोबाइल से फोटो दिखाते थे। इसके बाद युवती पसंद आने पर रुपए की डिमांड करते। गिरोह विवाह के इच्छुक लोगों से 2 से 5 लाख रुपए तक में सौदा तय करते हैं। उन्हें विश्वास दिलवाकर फर्जी तरीके से नाम पता बताते हुए एग्रीमेंट कर विवाह करवाते हैं। वहीं दुल्हन विवाह के करीब 5 से 7 दिन बाद अवसर पाकर फरार हो जाती हैं। विष्णु शर्मा के घर से फरार होने के बाद अनुराधा, गब्बर निवासी काला पीपल पन्ना खेडी भोपाल से 2 लाख रुपए लेकर पुन: विवाह कर उसके साथ रह रही थी।

Updated on:
19 May 2025 10:25 pm
Published on:
19 May 2025 10:25 pm
Also Read
View All
लालसोट-गंगापुर हाईवे पर हादसा: शोक सभा से लौट रहे युवक की मौत, पांच घायल, मृतक की चार माह पहले ही हुई थी शादी

‘चोटी के बदमाश जेल में…’ सवाईमाधोपुर महिला थाने की वायरल रील पर छिड़ी बहस, BJP नेत्री संग दिखीं पुलिस अफसर

Sawai Madhopur News : घरों में अचानक दौड़ा करंट, युवक की मौत, गर्भवती घायल, भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर डिपो को 8 नई रोडवेज बसों की सौगात, 41 बसों के बेड़े से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sawai Madhopur : गांव की बेटी सीमा मीणा ने प्रतिभा और मेहनत से बनाई बॉलीवुड में पहचान, युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत