सवाई माधोपुर

Sawai Madhopur: बड़े अरमान से बहू लेकर आए थे, उन्हें क्या पता था दुल्हन के रूप में किसे ला रहे… अब सदमे में परिवार

Sawai Madhopur Crime News: विष्णु कुमार की शादी बीस अप्रेल को एमपी के खंडवा में रहने वाली अनुराधा से हुई।
2 min read
• •
Updated: 9 May 2025, 1:49 PM IST
Feature image
bride demo pic

Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रहने वाला विष्णु पिछले तीन दिन से लगातार मानटाउन पुलिस थाने जा रहा है। उसका एक ही सवाल है कि क्या दुल्हन मिली….। पुलिस का जवाब रहता है कि तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। जैसे ही कोई सूचना होगी सबसे पहले आपको जानकारी देंगे। जवाब सुनकर वह वापस लौट आता है। मामला लुटेरी दुल्हन का है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले दूल्हे विष्णु ने कर्ज लेकर शादी की लेकिन क्या पता था कि सिर्फ चौदह दिन में ही दुल्हन फरार हो जाएगी।पुलिस थाने में दुल्हन और दलाल के बारे में जानकारी देकर केस दर्ज कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार विष्णु कुमार की शादी बीस अप्रेल को एमपी के खंडवा में रहने वाली अनुराधा से हुई। इससे पहले दलाल पप्पू मीणा ने विष्णु और अनुराधा की मुलाकात कराई थी। अनुराधा ने बताया था कि पिता की मौत हो चुकी है। बड़ी बहन की शादी हो गई है और छोटा भाई अविवाहित है। पप्पू ने अनुराधा के अलावा और भी कई युवतियों की फोटो विष्णु को बताई थी, लेकिन उसे अनुराधा पसंद आई।

पप्पू ने बताया कि परिवार को कुछ रुपये देने होंगे। दो लाख विष्णु ने पप्पू मीणा को दिए फिर शादी करा दी गई। शादी प्रेम विवाह था जो मंदिर में कराया गया और बाद में इसे रजिस्टर्ड भी कराया गया। 20 अप्रेल को शादी हुई और दो सप्ताह तक सब कुछ सही से चलता रहा। परिवार खुश था कि बहू संस्कारी है। लेकिन 3 मई की रात बहू ने सभी के लिए खाना बनाया और उसमें नींद की दवा मिला दी। पूरा परिवार सोता ही रह गया। सवेरे पता चला कि करीब एक लाख पचास हजार रुपए के जेवर, तीस हजार कैश और महंगा मोबाइल फोन चोरी हो चुका था।

विष्णु ने पुलिस को बताया कि वह दलाल के चक्कर में इसलिए पड़ा क्योंकि उसकी शादी नहीं हो रहा था। पप्पू ने कहा था कि धोखाधड़ी नहीं होगी, लेकिन अनुराधा ने धोखा दिया। विष्णु ने पुलिस को बताया कि फोन भी कुछ दिन पहले अपने दोस्त से खरीदा था। सब कुछ सही चल रहा था। विष्णु ने पप्पू को जो दो लाख रुपए दिए थे वे भी किसी से कर्ज लेकर दिए थे। लेकिन अब सब कुछ बर्बाद हो गया।

Updated on:
9 May 2025, 1:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल