सवाई माधोपुर

तारबंदी अनुदान के लिए खोली लॉटरी, एडीएम व प्रधान रहे मौजूद…..

तारबंदी अनुदान के लिए खोली लॉटरी
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 7:00 PM IST
sawaimadhopur
खोली लॉटरी

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड स्थित फूल उत्कृष्टता केन्द्र परिसर में बुधवार को कांटेदार तारबंदी अनुदान के लिए आवेदकों के चयन के लिए लॉटरी निकाली गई। कृषि विभाग की ओर से राष्ट्रीय तिलहन एवं ऑयल पॉम मिशन अंतर्गत फसलों को नीलगाय व आवारा पशुओं से बचाने के लिए कांटेदार तारबंदी की पत्रावालियों का अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र कुमार लोढ़ा की अध्यक्षता में पंचायत समिति एवं कृषक श्रेणीवार लॉटरी निकाली गई।

लॉटरी प्रक्रिया के दौरान पंचायत समिति प्रधान सूरजमल बैरवा भी मौजूद थे। कृषि(विस्तार) उपनिदेशक मोहनलाल भटेश्वर ने बताया कि कांटेदार तारबंदी के लिए जिले से 91 कृषकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें पंचायत समिति सवाईमाधोपुर में सामान्य वर्ग में नौ, अनुसूचित जाति में तीन एवं अनुसूचित जनजाति में चार कुल 16 कृषकों का चयन किया। इसी तरह बौंली में सामान्य वर्ग में नौ, अनुसूचित जाति में तीन एवं अनुसूचित जनजाति में चार कुल 16 कृषक, खण्डार में सामान्य वर्ग में नौ, अनुसूचित जाति में तीन, अनुसूचित जनजाति में तीन कुल 94 कृषक, चौथ का बरवाड़ा में सामान्य वर्ग में आठ, अनुसूचित जाति में दो एवं अनुसूचित जनजाति में चार कुल 14 कृषक का चयन किया।

इसी प्रकार गंगापुरसिटी में सामान्य वर्ग में नौ, अनुसूचित जाति में दो, अनुसूचित जनजाति में चार कुल 15 एवं बामनवास में सामान्य वर्ग में नौ, अनुसूचित जाति में दो, अनुसूचित जनजाति में चार कुल 14 कृषकों के लक्ष्य आवंटित किए गए है। उन्होंने बताया कि लॉटरी के बाद पंचायत समितिवार एवं कृषक श्रेणीवार कृषकों का चयन कर लिया गया है। इतने ही कृषकों को आरक्षित श्रेणी में चयनित किया गया है।

इस दौरान, परियोजना निदेशक(आत्मा) अमरसिंह , कृषि अधिकारी आदि मौजूद थे। इसके बाद 91 आरक्षित आवेदकों की सूची भी लॉटरी के माध्यम से तैयार कर ली है। इस दौरान एडीएम व प्रधान रहे मौजूद थे। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा तारबंदी अनुदान के लिए भरसक प्रयास किये जा रहे है। जिसके चलते ही तारबंदी अनुदान के लिए खोली लॉटरी खोली गयी है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल