सवाई माधोपुर

राजस्थान का सबसे रोमांचक सरपंच चुनाव, एक ग्राम पंचायत में उतरे ‘रिकॉर्ड’ 43 प्रत्याशी- चुनाव चिन्ह ही पड़ गए कम, जानिए फिर क्या हुआ?

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान का सबसे अनोखा और दिलचस्प सरपंच चुनाव! सवाई माधोपुर की सूरवाल ग्राम पंचायत में मैदान में हैं 43 प्रत्याशी। चुनाव आयोग को जारी करने पड़े अतिरिक्त सिंबल और लंबा बैलेट पेपर।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 8:50 AM IST
Sawai Madhopur Soorwal Gram Panchayat Sarpanch Election 43 Candidates Record Ballot Paper
Sawai Madhopur Soorwal Gram Panchayat Sarpanch Election 43 Candidates List

राजस्थान में चल रहे पंचायत राज चुनावों के अंतिम चरण के मतदान के बीच सवाई माधोपुर जिले की एक ग्राम पंचायत ने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सवाई माधोपुर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली सूरवाल ग्राम पंचायत सरपंच पद के लिए रिकॉर्ड 43 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में ताल ठोक डाली। स्थिति इतनी दिलचस्प हो गई है कि उम्मीदवारों की भारी संख्या के चलते निर्वाचन विभाग के तय चुनाव चिन्ह भी कम पड़ गए और आयोग को विशेष अनुमति से नए सिंबल जारी करने पड़े।

क्यों चर्चा में है सूरवाल पंचायत का यह मुकाबला?

सूरवाल ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कुल 55 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 43 उम्मीदवार आखिरी समय तक चुनावी मैदान में डटे रहे।

लगभग 6,566 मतदाताओं वाली इस ग्राम पंचायत में इतने अधिक प्रत्याशियों के होने से मतदाताओं में भी गजब का उत्साह और असमंजस दोनों का माहौल है, क्योंकि हर उम्मीदवार अपने स्तर पर पूरी ताकत झोंक चुका है।

चुनाव चिन्ह पड़े कम, मंगवाने पड़े अतिरिक्त सिंबल

सामान्य तौर पर आयोग के पास तयशुदा चुनाव चिन्हों की एक निश्चित सूची होती है, लेकिन एक ही पंचायत में 40 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण सिंबल कम पड़ गए। इस अनोखी स्थिति से निपटने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से विशेष अनुमति ली गई और 'बेंच, तकिया और नाव' जैसे अतिरिक्त चुनाव चिन्ह उम्मीदवारों को आवंटित करने पड़े।

चार फीट लंबा बैलेट पेपर और खास प्रशासनिक व्यवस्था

मतपत्र पर 43 प्रत्याशियों के नाम और अंत में 'नोटा' (NOTA) यानी कुल 44 विकल्प होने के कारण बैलेट पेपर सामान्य से काफी अधिक लंबा हो गया है। मतदान प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी तरीके से चले, इसके लिए प्रशासन को बूथों पर अतिरिक्त मतदान कार्मिकों की भी तैनाती करनी पड़ी है।

आज आ रहे हैं चुनावी नतीजे

आज 16 नवंबर 2026 हो रहे अंतिम चरण के मतदान के तुरंत बाद जैसे ही वॉटिंग खत्म होगी, इस हाई-प्रोफाइल और रिकॉर्ड तोड़ सीट पर भी मतगणना शुरू हो जाएगी। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि 43 दिग्गजों की इस लंबी फौज के बीच सूरवाल पंचायत की जनता का ताज किसके सिर पर सजता है।

Updated on:
16 Nov 2026, 8:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े

सवाईमाधोपुर में 2 दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगी पेड लीव, जानें वजह

सवाईमाधोपुर में नवनिर्वाचित सरपंच को मंदिर में घुसकर पीटा, बीच-बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट और अभद्रता

Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक