सवाई माधोपुर

Rajasthan News : दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी लग रहा राजस्थान की छाण की मिर्ची का ‘तड़का’, हो रही बंपर पैदावार

Rajasthan News : छाण कस्बे की यह मिर्च अपने तीखेपन और लाल सुर्ख रंग के चलते प्रदेश ही नहीं पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसके चलते अब इसकी मांग दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में होने लगी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2024, 11:07 AM IST
chhan_mirchi.jpg

Rajasthan News : छाण कस्बे की यह मिर्च अपने तीखेपन और लाल सुर्ख रंग के चलते प्रदेश ही नहीं पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसके चलते अब इसकी मांग दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में होने लगी है। यही कारण है कि अब यहां से प्रतिदिन 100 से 150 गाड़ियां दूसरे प्रदेशों में भेजी जा रही है।

यहां होती है पैदावार
छाण कस्बे सहित जैतपुर, बाढ़पुर, बैरणा, गण्डायता, सुखवास, गंगानगर में मिर्च की बंपर पैदावार की जाती है। लेकिन छाण गांव की मिर्च अपनी एक अलग पहचान रखती है। अपने तीखे स्वाद के कारण यह मिर्च लोगों की जुबान पर चढ़ी हुई है। अधिकतर दाल एवं अन्य सब्जियों के तड़का में प्रयोग की जाती है। यही कारण है कि इस मिर्च की मांग अब राजस्थान ही नहीं बल्कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश सहित कई अन्य प्रदेशों में होने लगी है।

यहां होती है मिर्च की सप्लाई
छाण कस्बे की मिर्च की सप्लाई राजस्थान के जयपुर, अलवर, अजमेर, ब्यावर, सीकर सहित दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में होती है। वहीं लाल मिर्च को सुखाने के बाद कुछ किसान इसे जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर आदि जगह कोल्ड स्टोर में भेजते हैं।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल