सवाई माधोपुर

Rajasthan: शिक्षा विभाग की रैंकिंग में पहली बार पहले पायदान पर आया राजस्थान का ये जिला

Rajasthan Education Department: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रदर्शन के आधार पर जारी रैंक में सवाईमाधोपुर जिला पहले पायदान पर पहुंच गया है।

2 min read
स्कूल शिक्षा परिषद राजस्थान। फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रदर्शन के आधार पर जारी रैंक में सवाईमाधोपुर जिला पहले पायदान पर पहुंच गया है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से मई माह की रैंकिंग जारी की गई है।

इसमें सवाईमाधोपुर जिला पहले नंबर पर पहुंच गया है, जबकि मार्च माह में जिला तीसरे पायदान पर था। प्रदेश की जिलावार शिक्षा रैंकिंग में पहले स्थान पर सवाईमाधोपुर, दूसरे पर सीकर, तीसरे पर चूरू, चौथे पर कोटा, 5वें पर हनुमानगढ़, छठे पर झुंझुंनू, 7वें पर भीलवाड़ा, 8वें पर करौली है।

जिले में बामनवास ब्लॉक पहले नंबर पर

शिक्षा विभाग से जारी रैकिंग में पूरे प्रदेश में सवाईमाधोपुर जिला पहले नंबर पर रहा। वहीं सवाईमाधोपुर जिले में बामनवास ब्लॉक प्रथम, चौथकाबरवाड़ा दूसरे, बौंली तीसरे नबर पर रहा।

इन मापदंडों के आधार पर जारी होती है रैंकिंग

प्रदेश की रैंकिंग 12 पैरामीटर के आधार पर जारी होती है। इनमें इंस्पायर अवार्ड, राज्य व राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा, इन्दिरा प्रदर्शनी पुरस्कार, गार्गी पुरस्कार, विज्ञान मेला, कला उत्सव, एनएमएमएस परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं की संख्या, विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति, वर्तमान माह में विद्यार्थियों को पुस्कालय से वितरित पुस्तकें, बोर्ड परीक्षा परिणाम, नामांकन वृद्धि, जिले में उजियारी पंचायतों का प्रतिशत, विद्यार्थियों का प्रतिशत जिनका जन आधार प्रमाणीकरण हो चुका है। ज्ञापन संकल्प पोर्टल के माध्यम से प्राप्त राशि, पेरेंट टीचर मीटिंग (पीटीएम) में अभिभावकों की उपस्थित, एसएमसी व एसडीएमसी बैठक, आईसीटी लैब, स्मार्ट कक्षा-कक्ष युक्त विद्यालयों की संख्या एवं विकसित खेल मैदान के आधार पर रैंक तय की जाती है।

सभी के प्रयास लाए रंग

प्रदेश में शिक्षा विभाग की रैकिंग में जिला पहली बार पहले पायदान पर पहुंचा है। वहीं बामनवास ब्लॉक जिले में पहले स्थान पर रहा। जिला ब्लॉक, पीईईओ टीम सभी शिक्षकों व भामाशाह के संयुक्त प्रयास से रैंकिंग में सुधार हुआ है। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
-हरकेश मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, सवाईमाधोपुर


यह भी पढ़ें

Also Read
View All

अगली खबर