सवाई माधोपुर

सवाईमाधोपुर रणथम्भौर के लिए अब महाराष्ट्र से खरीदी जाएंगी, वन विभाग ने शुरू की कवायद

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 6:10 AM IST
sawaimadhopur
sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर में वन्यजीवों की निगरानी व सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले वनकर्मी व अधिकारी जल्द ही ई-जिप्सियों में दिन रात पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। वन विभाग ने जंगल में गश्त के लिए ई- जिप्सियां खरीदने की कवायद शुरू कर दी है। करीब बीस दिनों में रणथम्भौर में ई जिप्सियां आ जाएंगी और एक माह में ई जिप्सियों से जंगल में पेट्रोलिंग शुरू हो जाएगी।

सिक्स सीटर होगी ई जिप्सी
वन अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलिंग के काम में ली जाने वाली ई जिप्सी रणथम्भौर में संचालित पेट्रोल जिप्सी के समान सिक्स सीटर ही होगी।

12 लाख कीमत की होगी एक जिप्सी
एक ई जिप्सी की लागत करीब 12 से 13 लाख होगी। रणथम्भौर में फिलहाल तीन जिप्सियां ही खरीदी जाएंगी। बाद में उनकी कार्य गुणवत्ता के आधार पर आगे और भी ई जिप्सियां खरीदी जाएंगी।

फिलहाल पर्यटन में नहीं होगा उपयोग
रणथम्भौर में ई जिप्सियों का प्रयोग फिलहाल केवल पेट्रोलिंग के लिए ही किया जाएगा। अभी पार्क भ्रमण व पर्यटन के लिए इनका उपयोग नहीं किया जाएगा। हालांकि वर्तमान में संचालित पेट्रोल जिप्सियों के पार्क से बाहर होने के बाद वन विभाग की योजना ई जिप्सियों को पर्यटन वाहनों के तौर पर संचालित करने की है।

फुल चार्ज के साथ पांच घंटे चलेगी जंगल में
गत दिनों महाराष्ट्र के तोडाबा उद्यान में इन ई- जिप्सियों का ट्रायल किया गया था। एक ई जिप्सी फुल चार्ज के साथ करीब पांच घंटे जंगल में चलाई जा सकती है। ई जिप्सी में रिजर्व क्षमता भी है। एक बार जिप्सी जब रिजर्व क्षमता तक पहुंचती है तो इसे आठ घंटे तक चार्ज करने की आवश्यकता पड़ेगी।

पंजीयन को लेकर आ रही थी समस्या
वन विभाग ने पूर्व में भी महाराष्ट्र से ईजिप्सी खरीदने की योजना बनाई थी, लेकिन उस समय ई वाहनों के पंजीयन की अनुमति नहीं मिलने के कारण यह योजना अटक गई थी। अब आरटीओ से ई वाहनों के पंजीयन की अनुमति मिल गई है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल