सवाई माधोपुर

विद्यार्थियों की उम्र में गड़बड़ी अब नहीं चलेगी

विद्यार्थियों की उम्र में गड़बड़ी अब नहीं चलेगी -प्रारम्भिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन रिकॉर्ड ठीक कराने के दिए निर्देश
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 10:41 AM IST
गंगापुरसिटी मे खुलेगा मत्स्य महाविद्यालय
विद्यार्थियों की उम्र में गड़बड़ी अब नहीं चलेगी

गंगापुरसिटी. स्कूलों में आमतौर पर विद्यार्थियों की उम्र में गड़बड़ी कर दी जाती है। उम्र 5 साल और ऑनलाइन रिकॉर्ड में विद्यार्थी 8वीं कक्षा में अध्ययनरत है। इसी प्रकार उम्र 13 साल और ऑनलाइन रिकॉर्ड में छात्रा दूसरी कक्षा में ही अध्ययनरत है। इस तरह की गलतियों के मामले शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 'प्राइवेट स्कूल पोर्टलÓ पर सामने आने पर प्रारम्भिक शिक्षा परिषद के अधिकारी भी चकित हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए परिषद के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश चंद्र ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ऑनलाइन रिकॉर्ड ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। दरअसल में शैक्षिक सत्र 2017-18 में पोर्टल पर भरे डाटा को देखकर इनका विश्लेषण कराया गया था। इसमें पता लगा कि निजी स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों की सूचनाएं ऑनलाइन देते समय गंभीरता नहीं बरती जा रही। परेशानी ये है कि गैर सरकारी स्कूल जो भी सूचनाएं अपलोड कर रहे हैं उसी के आधार पर डाइस की सूचनाएं भराई जा रही हैं। ऐसे में इन गड़बडिय़ों से आगे परेशानियां आ रही हैं।


फिर से करना होगा काम
विद्यार्थियों की गलत प्रविष्टियों के बारे में परिषद ने प्राइवेट स्कूल पोर्टल पर विभाग को इसकी रिपोर्ट भेजी है। अब स्कूलों को अपने लॉग इन से ही बच्चों की जन्मतिथि और कक्षा की सही जांच कर अशुद्धियां दूर करनी होगी। इस कार्य की मॉनिटरिंग जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे। इस बारे में अवर उपजिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि इस बारे में सभी विद्यालयों को निर्देशित कर दिया है। विद्यालयों के लॉगइन में विद्यार्थी टेब पर ऐसे विद्यार्थियों की सूची है। इसे सही करने को कहा गया है।

कूल्हे के जोड़ का सफल प्रत्यारोपण
गंगापुरसिटी.जयपुर बायपास स्थित आरजीएम ट्रोमा हॉस्पीटल में बामनवास तहसील के सूखा गांव निवासी सुभाषचंद शर्मा (50) के कूल्हे के जोड़ का सफल प्रत्यारोपण किया गया। अस्थी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि यह प्रत्यारोपण डॉ. कपिलदेव गर्ग और डॉ. देवेन्द्र प्रसाद की सहायता से किया गया।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल