सवाई माधोपुर

दृढ़ इच्छा शक्ति से ही सफलता संभव

गंगापुरसिटी . राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को कॉलेज कम्यूनिटी कार्यक्रम समारोहपूर्वक हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढक़र एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
less than 1 minute read
दृढ़ इच्छा शक्ति से ही सफलता संभव
दृढ़ इच्छा शक्ति से ही सफलता संभव

गंगापुरसिटी . राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को कॉलेज कम्यूनिटी कार्यक्रम समारोहपूर्वक हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढक़र एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।


मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. श्यामलाल मीना नेे शिक्षा के क्षेत्र में कौशल विकास पर जोर देने की बात कही। साथ ही कॉलेज में सप्ताह में एक दिन छात्र संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई। मुख्य वक्ता प्रो. गोपाल लाल मीना ने कहा कि कॉलेज के कई पूर्व विद्यार्थी वर्तमान में प्रशासनिक एवं अन्य सेवाओं में अच्छे पदों पर कार्यकर रहे हैं।

यदि विद्यार्थी दृढ़ इच्छा शक्ति एवं लगन के साथ मेहनत करें तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि प्रो. मटरूमल मीना, छात्रसंघ उपाध्यक्ष चक्रवर्ती मीना व दीपक मीना ने भी विद्यार्थियों के प्रोत्साहित किया। अध्यक्षता कर रही कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुमित्रा मीना ने कॉलेज विकास फंड से किए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।

संचालन प्रभारी प्रो. रामकेश मीना व संयोजक प्रो. सुरेश चंद मीना ने किया। इस अवसर पर प्रो. गंगाराम मीना, डॉ. रविबाला गोयल, बीएल मैनावत, सोनूलाल, महेन्द्र मीना, बिहारी लाल, पिंकी मीना, राकेश दुबे, चन्द्रशेखर मीना, उर्मिला मीना एवं महेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

Published on:
15 Feb 2020 08:32 pm
Also Read
View All
सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध की बदलेगी तस्वीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव

Rajasthan Nikay Chunav : सवाई माधोपुर उपसभापति चुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी बनीं सभापति, 15 साल बाद गंगापुरसिटी में कांग्रेस का कब्जा; वजीरपुर-खंडार में BJP जीती

Sawai Madhopur : रसोई में था 5 फीट लंबा करैत सांप, देखते ही बहू की निकली चीख, जानें- काटे तो क्या करें, क्या न करें