सवाई माधोपुर

भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब की बताई राह पर चलें

अनावरण अलवर से आए भिक्खु संघ प्रदेशाध्यक्ष बौद्ध धम्माचार्य विशुद्धानंद ने प्रतिमा के माल्यार्पण व मोमबत्ती प्रज्जवलित कर किया।
3 min read
• •
Updated: 15 Apr 2018, 8:17 PM IST
sawaimadhopur
127वीं जयंती शनिवार को जिलेभर में मनाई गई।

सवाईमाधोपुर. भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयंती शनिवार को जिलेभर में मनाई गई। इस दौरान इन्दिरा सर्किल पर स्थापित अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। अनावरण अलवर से आए भिक्खु संघ प्रदेशाध्यक्ष बौद्ध धम्माचार्य विशुद्धानंद ने प्रतिमा के माल्यार्पण व मोमबत्ती प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने इन्दिरा मैदान में आयोजित सभा में बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान भंते गुणानंद व सागर दीप आसहित कई पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के बारे में बताया।

इसके बाद संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल, जिला कलक्टर केसी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मामनसिंह, सवाईमाधोपुर विधायक दीयाकुमारी, पूर्व मंत्री अशोक बैरवा, कांग्रेस प्रदेश सचिव दानिश अबरार, पूर्व विधायक मोतीलाल, बंटी मीणा, कमल मीणा सहित विभिन्न संगठनों की ओर से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने शहर व बजरिया में रैली निकाली। शहर रैगर मोहल्ले से भैरू दरवाजे तक तथा बजरिया में नीलकण्ठ महादेव से इन्दिरा सर्किल तक रैली निकाली। कार्यकर्ता हाथों में झण्डे लेकर जय भीम के नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। विधायक दीया कुमारी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सवाईमाधोपुर पहुंची।

विधायक ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 127वीं जयन्ती के अवसर पर जिला कलक्टर कार्यालय के सामने अम्बेडकर सर्किल पर नवस्थापित डॉ.बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया ।अखिल भारतीय बैरवा महासभा संगठन कार्यालय पर शनिवार को डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री अशोक बैरवा, विशिष्ट अतिथि प्रधान सूरजमल बैरवा, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, सरपंच मुकेश बैरवा थे। इस मौके महासभा जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल,भौंरीलाल, राजूलाल बैरवा, मोतीलाल गिरदावर, बजरंगलाल वर्मा, बाबूलाल वर्मा, हरजीराम बैरवा, नाथूलाल बैरवा आदि मौजूद थे। इसी तरह मंडी रोड स्थित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यालय पर पदाधिकारियों ने डॉ.अम्बेडकर की जयंती मनाई। वहीं अम्बेडकर सर्किल पर नव निर्मित डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की।

इसी तरह राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश सेजवाल, ओमप्रकाश, मोहनलाल, राजेश, जगदी आदि मौजूद थे। इसी तरह शिक्षक संघ सियाराम जिलामंत्री कार्यालय पर अम्बेडकर जयंती मनाई गई। जिलामंत्री योगेश जौलिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष शकील अहमद ने डॉ.अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर रघुवरदयाल मथुरिया, घनश्याम बैरवा, जुबैर चौधरी, नितिन मेरोठा, अनूप कुलश्रेष्ठ व मंजू वर्मा आदि मौजूद थे। सर्वसमाज की ओर से डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में पवन भारद्वाज, अंशुमानङ्क्षसह, अविनाश शर्मा, रवि अग्रवाल, विनय चौहान, मुरली गौतम, अभिषेक तिवाड़ी, अमोलङ्क्षसह जादौन आदि मौजूद थे। इसी तरह रणथम्भौर रोड स्थित यश दिव्यांग संस्थान में डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

संस्था सचिव सीमा अरोड़ा ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जानकारी दी। कार्यक्रम में काशीराम प्रजापत, डॉ.दीपेश पहाडिय़ा आदि मौजूद थे। इसी तरह एमपी कॉलोनी स्थित फस्र्ट स्टेप इंग्लिश स्कूल नए परिसर में शिफ्ट होने पर कार्यक्रम मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक दीयाकुमारी थी। अध्यक्षता शिक्षाविद्् अर्चना शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, सर्व ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष किशन शर्मा थे।


चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित मानसिंह सर्किल पर शनिवार को डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल थे। कार्यक्रम में सबसे पहले अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में एसडीएम युगांतर शर्मा, सरपंच शीतल पहाडिय़ा, फेलूचन्द्र बैरवा गिरदावर, कन्हैयालाल सैनी आदि मौजूद रहे। इसी तरह रामदेव मंदिर पर आरएसएस खण्ड बौद्धिक प्रमुख की ओर से भी अम्बेडकर जयंती मनाई। इस दौरान ईश्वर सिंह, जुगल किशोर वर्मा, हरिमोहन वर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के लिए प्रशासन द्वारा एक घंटे की अनुमति दी गई। इस दौरान प्रशासन पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया।


खण्डार. कस्बे में अम्बेडकर जनसेवा समिति के तत्वावधान में अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान लोग तहसील परिसर से सब्जी मण्डी चौराहे होते हुए शुक्ला तिराहे से अम्बेडकर प्रतिमा पर पहुंचे। इस मौके पर शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रभुलाल बैरवा, ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी भरत लाल मीणा, अनियाला सरपंच हरिमोहन मीणा, आयुर्वेद चिकित्सक जुगराज बैरवा, अधिवक्ता हरिलाल बैरवा आदि मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान का सबसे रोमांचक सरपंच चुनाव, एक ग्राम पंचायत में उतरे ‘रिकॉर्ड’ 43 प्रत्याशी- चुनाव चिन्ह ही पड़ गए कम, जानिए फिर क्या हुआ?

राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े

सवाईमाधोपुर में 2 दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगी पेड लीव, जानें वजह

सवाईमाधोपुर में नवनिर्वाचित सरपंच को मंदिर में घुसकर पीटा, बीच-बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट और अभद्रता

Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’