मेरठ

तीन सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

चौथकाबरवाड़ा. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की तहसील इकाई ने मंगलवार को यहां उपजिला कलकटर को मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन देकर इसे लागू करने की मांग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2017, 9:10 PM IST
subdivision office of Chauthkabarwara.
subdivision office of Chauthkabarwara.

अध्यक्ष कमल कुमार और मंत्री ईश्वर सिंह के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने तथा सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर कर समान काम के लिए समान वेतन दिए जाने का प्रावधान लागू करने, प्रारंभिक शिक्षक आयोग के गठन की भी मांग की। मांगों पर 31 मई तक सकारात्मक कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इससे पहले शिक्षकों ने रैली निकाल करउपखण्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने वालों में सत्य नारायण नागर, चंद्र प्रकाश बैरवा, रामसिंह चंदेल, मनोज जैन, अवधेश शर्मा, राजेश वर्मा, टीकमचंद सैनी, जितिन शर्मा, दामोदर वर्मा, भंवर लाल नागर आदि शामिल थे।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान