सवाई माधोपुर

शिक्षक आज घर-घर जाकर बांटेंगे कपड़े के कैरी बैग

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का फरमान
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Feb 2020, 2:01 PM IST
शिक्षक आज घर-घर जाकर बांटेंगे कपड़े के कैरी बैग
शिक्षक आज घर-घर जाकर बांटेंगे कपड़े के कैरी बैग

सवाईमाधोपुर.सरकारी विद्यालयों के शिक्षक शुक्रवार को स्कूलों में बच्चों को पड़ाने की बजाय विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर लोगों को कपड़े के कैरी बैग बांटते नजर आएंगे। इस संबंध में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को कैरी बैग वितरण में लगाने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
270 शिक्षक लगाए
कपड़े के कैरी बैग वितरण कार्यक्रम के तहत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के 270 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें हर वार्ड में घर-घर जाकर कपड़े के कैरी बैग बांटने के लिए पांच से छह शिक्षकों का एक समूह बनाया गया है।
बच्चे भी बांटेंगे कैरी बैग
शिक्षकों के साथ- साथ बच्चों को भी कैरी बैग बांटने के काम में लगाया जाएगा। इसके लिए वार्ड प्रभारियों के साथ चार-चार बालकों को बैग वितरण के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए कैरी बैग प्राप्त करने के लिए नगर परिषद क्षेत्र में 45 केन्द्र भी स्थापित मिकए गए हैं।
राउमावि शहर में वितरण आज
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक केरीबेग का उपयोग नही हो इसके लिए जागरूकता अभियान के तहत कपड़ेे के केरीबेग का वितरण कार्यक्रम का अरागाज जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह सुबह 10 बजे कार्यक्रम का आगाज करेंगे।
इनका कहना है....
जिला कलक्टर के निर्देश पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाईगई है। यह अल्प समय का कार्यक्रम है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होंगी।
- रामकेश मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सवाईमाधोपुर।

Updated on:
7 Feb 2020, 2:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल