सवाई माधोपुर

पटवारियों में हुई तनातनी, थाने पहुंचा मामला

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
पटवारियो की बैठक लेते हुए ।
खण्डार तहसील परिसर मे तहसीलदार पटवारियो की बैठक लेते हुए ।

खण्डार. बयानबाजी को लेकर पटवारियों में आपसी तनातनी हो गई। इससे माहौल गरमा गया। मामला इतना बढ़ गया कि राजस्थान पटवार संघ उपशाखा खंडार अध्यक्ष ने दो पटवारियों पर जान से मारने की धमकी देने व मारपीट करने की शिकायत थाने में दे दी। पुलिस थानाधिकारी रोहित चावला ने बताया कि 30 अक्टूबर को छाण में तहसील के दो पटवारी एक होटल पर खाना खा रहे थे। तभी सवाई माधोपुर की ओर से आ रहे पट.वार संघ उपशाखा खंडार अध्यक्ष प्रताप सिंह भी चाय पीने के लिए रूके। पहले से मौजूद पटवारियों ने प्रताप सिंह से उड़द व मंूग के पंजीयन के मामले को लेकर बयानबाजी करने से पटवारियों में तनातनी हो गई। बुधवार को सुबह तहसील कार्यालय पर पटवारियों के समझाने पर पटवारियों में एक बार फिर से बात बिगड़ गई। मामले की जानकारी तहसीलदार को मिलने पर तहसीलदार पन्नालाल मीणा ने रिकॉर्ड रूम में सभी पटवारियों की बैठक ली तथा मामले को शांत करवाकर पटवारियों में राजीनामा करवाया।


थाने पहुंचा मामला
राजस्थान पटवार संघ उपशाखा खंडार अध्यक्ष प्रताप सिंह ने मामले की शिकायत थाने में भी दी है। इसमें उन्होंने बताया कि दोनों पटवारियों ने उन पर टोकनों को रद्द कराने का आरोप लगाया। इनकार करने पर मारपीट की और बयानबाजी करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि दोनों पटवारी शराब के नशे में थे। प्रताप सिंह ने जान का खतरा बता दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


पटवार संघ उपशाखा अध्यक्ष ने परिवाद पेश किया है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रोहित चावला, थानाधिकारी, खंडार


पटवारियों में आपसी कहासुनी हो गई थी। परिवार के लोग आपस में झगड़ते है और फिर एक साथ हो जाते है। कोई बड़ा मामला नहीं है।
पन्ना लाल मीणा, तहसीलदार, खण्डार

Updated on:
01 Nov 2018 11:57 am
Published on:
01 Nov 2018 11:57 am