
सवाईमाधोपुर.
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से जंगली जानवरों का घनी आबादी क्षेत्र में आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली जानवर रणथम्भौर के जंगलों से निकलकर लगातार घनी आबादी क्षेत्रों में आ रहे है। ऐसा ही एक मामला शनिवार देर रात को एक बार फिर से देखने को मिला। शनिवार रात को एक भालू रणथम्भौर रोड स्थित एक रिसोर्ट में आ गया। जिससे होटल में मौजूद कर्मचारियों में हडकंप मच गया। शनिवार की रात करीब एक बजे एक बालू रणथम्बौर के जंगल से निकलकर रणथम्भौर रोड़ स्थित एक रिसोर्ट में आ गया। यहां भालू करीब 20 से 25 मिनट तक चहलकदमी करता रहा है। इस दौरान भालू रिसोर्ट में लॉन में घूमता रहा, लेकिन डर के चलते इस दौरान रिसोर्ट का कोई भी कर्मचारी बाहर नहीं आया। करीब 25 मिनट तक यहां चहलकदमी करने के बाद भालू ने वापस जंगल का रूख किया। गौरतलब है कि रणथम्भौर के जंगलों से अक्सर भालू निकलकर कॉलोनियों और आबादी क्षेत्रों में आ रहे है। शुक्रवार सुबह भी एक भालू जिला मुख्यालय की एक कॉलोनी में आ गया था। जिसे स्थानीय लोगों ने हिम्मत कर भगाया था। जिसके बाद बीती रात फिर से एक बार भालू जंगल से निकलकर इस रिसोर्ट में आ गया।
पहले भी हो चुकी है घटनाएं
हाल में कुछ माह पहले एक भालू सवाई माधोपुर जंक्शन के पास स्थित सिटी सेंटर मॉल में आ गया था। यह भालू सुबह सुबह जंगह से निकलकर यहां पहुंच गया था। जिसे रणथम्भौर की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज किया था। वन विभाग टीम ने भालू को ट्रेंकुलाइज कने के बाद रणथम्भौर के जंगलों में छोड़ दिया था।