सवाई माधोपुर

खाटकलां गांव में मैच देखने उमड़े लोग,खाटकलां के रामावि परिसर में चल रही है प्रतियोगिताएं…

वॉलीबॉल के चार और कबड्डी के दो मैच आयोजित, खिलाडिय़ों और दर्शकों में उत्साह देखा गया।
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2018, 12:55 PM IST
competition
sawaimadhopur Kabaddi and volleyball competition

सूरवाल. ग्राम पंचायत खाटकलां गांव में चल रही वॉलीबॉल और कबड्डी मैच में तीसरे दिन गुरुवार को भी खिलाडिय़ों और दर्शकों में उत्साह देखा गया। वॉलीबॉल के चार और कबड्डी के दो मैच आयोजित किए गए। इनमें नीमोद, सवाईमाधोपुर, शेरपुर और कोटा की टीम ने वॉलीबॉल के मैच जीते। जबकि जीरोता ए और जीरोता बी ने कबड्डी के मैच जीते। खिरनी ए और खिरनी बी की टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गई है।

मनीषा और छारोदा की टीम ने जीते मैच
सूरवाल. भारत क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में राव हम्मीरदेव स्टेडियम सूरवाल में टी-10 क्रिकेट प्रीमियम लीग प्रतियोगिता चल रही है। चौथे दिन गुरुवार को दो मैच आयोजित किए गए। इनमें मनीषा और छारोदा की टीम ने मैच जीते।
खेल आयोजकों के अनुसार पहला मैच मछलीपुरा और मनीषा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें मनीषा की टीम जीती। दूसरा मैच पुसोदा और छारोदा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें छारोदा की टीम जीती।

फुटबॅाल प्रतियोगिता कल से
सवाईमाधोपुर. जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में जिला जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार से इंदिरा मैदान में किया जाएगा। जिला संघ सचिव श्यामसुन्दर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम शुक्रवार शाम पांच बजे तक प्रभारी भवानीसिंह राठौर को आवेदन जमा करा सकते हैं। इसमें एक जनवरी 2001 से 31 दिसम्बर 2002 तक जन्में प्रतिभागी ही भाग ले सकते है। प्रतियोगिता मेें 16 सदस्यीय जिले की टीम का चयन किया जाएगा जो राजसमंद मेेेें राजस्थान जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता मेें जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
बौंली. उपखंड बौंली के ग्राम बंपूई में बालाजी क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता गुरुवार दोपहर को शुरू हुई। भानू लक्षकार ने बताया कि इस दौरान समाजसेवी सियाराम मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे। लक्षकार ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण का किया प्रचार
सब्जी विक्रेताओं से पांच किलो पॉलीथिन जब्त की
सवाईमाधोपुर. स्वच्छ सर्वेक्षण की तिथि नजदीक आते ही नगरपरिषद प्रशासन ने कमर कस ली है। स्वच्छता में शहर को टॉप 50 में लाने के लिए अब लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नगरपरिषद सभापति डॉ.विमला शर्मा, आयुक्त सुरेन्द्रङ्क्षसह यादव, व्याख्याता मधुमुकुल चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता राकेश शर्मा, सहायक अभियंता नीलम कोठारी, सफाई निरीक्षक गजेन्द्रङ्क्षसह राजावत, वरिष्ठ लिपिक रविन्द्र कुमार आदि ने मिलकर गुरुवार को सब्जी मण्डी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 का प्रचार-प्रसार किया। वहीं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। आयुक्त सुरेन्द्रङ्क्षसह यादव ने बताया कि लोगों को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने व पॉलीथिन से होने वाले दुष्परिणामों पर जानकारी दी। इस दौरान लोगों को कपड़े के थैले बांटे गए। इधर, परिषद टीम ने सब्जी विक्रेताओं से पांच किलो पॉलीथिन जब्त की।

Published on:
Also Read
View All
Sawai Madhopur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: सवाई माधोपुर में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, जिला परिषद में कांग्रेस को मिली 26 में जीत

ब्यावर-दौसा-भरतपुर के बीच 277 किमी लंबा बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

आखिर 6 महीने से क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन? सवाईमाधोपुर में 1500 उपभोक्ता परेशान, जानें अफसर ने क्या कहा

राजस्थान का सबसे रोमांचक सरपंच चुनाव, एक ग्राम पंचायत में उतरे ‘रिकॉर्ड’ 43 प्रत्याशी- चुनाव चिन्ह ही पड़ गए कम, जानिए फिर क्या हुआ?

राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े