सवाई माधोपुर

Rajasthan: रणथंभौर दुर्ग में बाघों के मूवमेंट रोकने व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर की कवायद, 66 लाख की लागत से होगा ये बड़ा काम

Ranthambore: रणथंभौर दुर्ग में बाघों के मूवमेंट रोकने व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।
2 min read
Ranthambore National Park
रणथंभौर में बा​घ। पत्रिका: फाइल फोटो

सवाईमाधोपुर। रणथम्भौर दुर्ग में बाघ-बाघिन के मूवमेंट को रोकने एवं दुर्ग में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 66 लाख की लागत से दुर्ग की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण होगा। रणथम्भौर दुर्ग में टाइगर के मूवमेंट एवं पिछले डेढ़ माह में हुए तीन हमलों के बाद अब सरकार ने सुध ली है।

बता दें कि सुरक्षा दीवार के निर्माण में कोताही को लेकर राजस्थान पत्रिका ने बाघ के हमले से पहले 9 जून के अंक में ‘दीवार दुरुस्त नहीं करा रहा एएसआइ, रणथम्भौर दुर्ग में आ रहे बाघ-बाघिन’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। 9 जून को ही सुबह बाघ के हमले में दुर्ग के मंदिर पर नियुक्त चौकीदार की मौत की खबर सामने आई थी।

जैन मंदिर में चौकीदार की मौत के बाद धरने पर बैठे ग्रामीणों ने भी रणथम्भौर दुर्ग की क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक कराने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी थी। इस दौरान प्रशासन की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर समझाइश कराने आए गंगापुरसिटी एडीएम ने इस बात का आश्वासन दिया था कि रणथम्भौर की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के लिए 66 लाख का बजट स्वीकृत हो गया है।

उन्होंने कहा कि यह कार्य 18 जून तक शुरू हो जाएगा। दुर्ग की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत नहीं होने के कारण बाघ सहित अनेक जंगली पशुओं के मानव पर हमले बढ़ने लगे थे। दुर्ग में त्रिनेत्र गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी।

इनका कहना है

सुरक्षा दीवार बनाने के लिए 66 लाख रुपए का टेंडर लगा दिया गया है। 17 जून को यह टेंडर खोला जाएगा। इसमें दुर्ग में परकोटा की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत का कार्य होगा।
-आरके मीणा, एडीएम, गंगापुरसिटी


यह भी पढ़ें

Updated on:
11 Jun 2025 02:59 pm
Published on:
11 Jun 2025 02:59 pm
Also Read
View All
Rajasthan Tourism: एक्सप्रेस-वे पर चमकेंगे रणथम्भौर-सरिस्का के होर्डिंग्स, पर्यटकों को लुभाने की खास तैयारी

Rajasthan Farmers : परंपरागत खेती से हटकर की खेती, तो लोगों ने उड़ाया मजाक, किसान अवधेश मीना ने कमाई से दिया जवाब

सवाईमाधोपुर: त्योहारी सीजन से पहले चीनी के भाव में भारी गिरावट, मिठाई कारोबारियों और जनता को बड़ा फायदा

सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध की बदलेगी तस्वीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव