सवाई माधोपुर

साधारण सभा में पानी का मुद्दा छाया

साधारण सभा में पानी का मुद्दा छाया
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2018, 5:40 PM IST
खण्डार पंचायत समिति की साधारण सभा में उपस्थित लोग ।

खण्डार. पंचायत समिति परिसर में साधारण सभा का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया गया। इसमें पंचायत समिति प्रधान मनोरमा शुक्ला ने अध्यक्षता की। साधारण सभा में मुख्य रूप से पेयजल को लेकर विशेष चर्चा की गई। पंचायत समिति सदस्य रामदयाल चौधरी ने बताया कि छापर कॉलोनी एवं समस्त ग्राम पंचायत गोठड़ा में लोग पानी के लिए भटकते हैं।

कृ षि विभाग की योजना की जानकारी भी किसानों को समय समय पर नहीं मिलने का मामला सामने आया है। विद्युत निगम की ओर से ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर की सप्लाई, अवैध बजरी खनन एवं परिवहन को लेकर चर्चा की गई।

प्रधान ने विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। पुलिस को बजरी के अवैध परिवहन एवं खनन को तहसील क्षेत्र से पूरी तरह बंद करवाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी सुनील आर्य, विकास अधिकारी मदनलाल बैरवा, सहायक अभियंता सत्यनारायण मीणा, जलदाय विभाग कनिष्ठ अभियंता केशव देव पाण्डे, ब्लॉक सीएमएचओ हरफू ल बैरवा, सरपंच संघ अध्यक्ष रमेश गोयल ब्लॉक साक्षरता अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।

साहित्य के रंग से युवा हुए रूबरू
सवाईमाधोपुर .जयपुर में आयोजित साहित्य के महाकुंभ जयपुर लिटरेचर फेस्टीवल में सवाईमाधोपुर के युवाओं ने भी भाग लेकर साहित्य के रंग से रूबरू हुए। फेस्टीवल में शामिल हुए युवा विशाल नरेनिया व अन्य लोगों ने बताया कि कार्यक्रम में अलग-अलग सत्र में प्रसिद्ध साहित्यकारों, विद्वजनों ने विविध विषयों पर विचार व्यक्त किए। वहीं साहित्य की चुनौतियां पर चर्चा है। साहित्य के जरिए देश व समाज में बदलाव पर सुझाव दिए गए। इस दौरान चेतन भगत , सुधीर चौधरी व अन्य हस्तियों से मुलाकात भी की।


शिवाड़ समाज जयपुर लगाएगा प्रमुख स्थानों पर कचरा पात्र
शिवाड़ . शिवाड़ समाज जयपुर के 'स्वच्छ शिवाड़, खुशहाल शिवाड़ मिशन के तहत तीन फरवरी को शिवाड़ में प्रमुख स्थानों पर कचरा पात्र लगाए जाएंगे। शिवाड़ में इस दिन सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में शिवाड़ समाज जयपुर की ओर से ये डस्टबिन ग्राम पंचायत शिवाड़ को सुपुर्द किए जाएंगे। शिवाड़ समाज जयपुर के सह प्रवक्ता विकास गुर्जर ने बताया कि ये कचरा पात्र जयपुर की तर्ज पर बनाए गए है। जयपुर के प्रमुख मार्गों पर खास तकनीक से बने ये कचरा पात्र लगे हुए है, इन्हें आसानी से खाली किया जा सकता है।

शिवाड़ में ये डस्टबिन जहां भी लगाए जाएंगे, वहां से कचरा एकत्र करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत शिवाड़ ने ली है। शिवाड़ समाज के कोषाध्यक्ष नवल जैन ने बताया कि शिवाड़ में डस्टबिन लगाने का मकसद स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। साथ ही घुश्मेश्वर महादेव के दर्शनार्थ आने वाले यात्रियों को स्वच्छ शिवाड़ का अवलोकन कराना है। जैन ने बताया कि जयपुर में रह रहे शिवाड़ के प्रवासियों का यह संगठन समय-समय पर गांव के विकास व सौंन्दर्यीकरण के काम हाथ में लेता रहा है। घुश्मेश्वर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर गांव में स्कूली बच्चों को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल