सवाई माधोपुर

गंगापुरसिटी में कार्यकर्ता को पार्टी की ताकत बताया

भाजपा का बूथ सत्यापन सम्मेलन
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 12:06 PM IST
गंगापुरसिटी में कार्यकर्ता को पार्टी की ताकत बताया
गंगापुरसिटी में कार्यकर्ता को पार्टी की ताकत बताया

गंगापुरसिटी. केन्द्र में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर यहां नहर रोड स्थित विनायक वाटिका में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं का बूथ सत्यापन सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया थे।


सम्मेलन में सांसद ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कभी कमी नहीं आने देंगे। कार्यकर्ता ही उनकी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का सम्मान विदेशों में बढ़ाया है। निर्धन, किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा बेरोजगारों के लिए 106 प्रकार की प्रमुख योजनाएं जनहित में संचालित की हैं। इनका लाभ लोगों को प्रमुखता से मिल रहा है। जिले में करीब 2000 करोड़ की लागत से सड़कों के कार्य चल रहे हैं। कहीं पूर्ण हो गए कुछ अधूरे हैं। लोकसभा के सभी शहर हाइवे से जुड़ चुके हैं। सवाईमाधोपुर से जयपुर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण प्रगति पर है। इसके अलावा गंगापुर सिटी नगर परिषद को अमृत योजना में शामिल करा कर 200-200 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत कराए हैं। इससे शहर की सूरत बदल रही है। पेयजल समस्या के निस्तारण लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जल्दी ही चंबल का पानी लोगों को मिलेगा। सवाईमाधोपुर जिले में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हो चुका है।


जल्दी ही इसका काम शुरू हो जाएगा। बिना भेदभाव के सभी पंचायतों के सरपंचों को सवाईमाधोपुर सर्किट हाउस बुलाकर के विकास के लिए बजट दिया। उन्होंने कहा कि दौसा-गंगापुर सिटी रेल लाइन वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ी थी। इसके लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत करा कार्य शुरू कराया।


करौली-सरमथुरा-गंगापुर रेल लाइन का सर्वे शुरू हो चुका है। सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, सभापति संगीता बोहरा, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा आदि ने भी सम्बोधित किया।


इस मौके पर उपसभापति दीपक सिंघल, तलावड़ा मण्डल अध्यक्ष मदनमोहन सैनी, भाजयुमो सोशल मीडिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दर्शन सिंह गुर्जर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश जांगिड़, उदय सिंह गुर्जर, महेंद्र दीक्षित, पार्षद वीरू पुजारी, जितेन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद थे। इससे पहले सांसद यहां चल रही भागवत कथा में पहुंचे।
कथावाचक पंडित गिरधारी शरण शर्मा ने सांसद को दुपट्टा पहनाकर एवं पुस्तक भेंट करके स्वागत किया।

विदेशों में जमी है देश की धाक
गंगापुरसिटी. विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार के चार साल का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। विदेशों में देश की धाक जमी है। सरकार पर कोई आरोप नहीं है। केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर शनिवार को पत्रकार वार्ता में विधायक ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को नया विजन दिया है। बदलाव का शुरुआत हुई है। गरीब और गांव के लिए कई योजनाएं संचालित की है। उज्जवला योजना में महिलाओं को गैस चूल्हा मिला है। मुद्रा योजना में रोजगार के लिए 20 लाख रुपए तक का ऋण लिया जा सकता है।

ऊर्जा बचाने के क्षेत्र में एलईडी कारगर सिद्ध हुई है। स्वच्छ भारत मिशन, अमृत व स्मार्ट सिटी से विकास हुआ है। अब स्मार्ट विलेज पर काम हो रहा है। प्रधानमंत्री सड़क योजना में राज्य में सड़कों का जाल बिछा है। पीएम आवास योजना में 85 हजार की लागत से आवास देने का काम किया है। अटल सेवा केन्द्र को आईटी सेन्टर बनाया है। विपक्ष के पास कहने और करने को कुछ नहीं है। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, विनोद अटल, पंचायत समिति सदस्य उदयसिंह गुर्जर मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल