सवाई माधोपुर

फिर गणेश मंदिर मार्ग पर आया बाघ

15 मिनट तक की दीवार पर चहल कदमी
less than 1 minute read
फिर गणेश मंदिर मार्ग पर आया बाघ
फिर गणेश मंदिर मार्ग पर आया बाघ

सवाई माधोपुर
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में बाघों के गणेश मार्ग पर आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । गुरुवार सुबह भी एक बाघ गणेश धाम के आगे वन विभाग के बेरीयर के बाघ जंगल की सुरक्षा दीवार पर नजर आया। बाघ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । सूत्रों के अनुसार बाघ की पहचान बाघ टी 121 के रूप में हुई है । बाघ ने कुछ देर तक सडक़ पर भी चहलकदमी की। हालाकि करीब 15 मिनट दीवार पर चहल कदमी करने के बाद बाघ वापस जंगल की और लौट गया । बाघ के वापस जंगल में जाने से वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सास ली ।
आए दिन बना रहता है मूवमेंट
गणेश मंदिर मार्ग पर आए दिन बाघ बाघिन का मूवमेंट बना रहता है प् गत दिनों भी एक बाघ ने गणेश मंदिर पर फूल बेचने वाले माली पर भी हमला करने का प्रयास किया था । हालांकि माली बाल बाल बच गया था।
इनका रहता है मूवमेंट
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गणेश मंदिर मार्ग पर वर्तमान में बाघिन टी 84 यानि ऐरोहैड, बाघ टी 121, बाघ टी 120,बाघिन रिद्धि और सिद्धि, बाघिन टी 107 यानी सुल्ताना का मूवमेंट बना रहता है । ऐसे में कभी भी कोई हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है ।
हो सकता है हादसा
रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर पर प्रतिदिन पैदल व दुपहिया वाहनों पर सवार होकर त्रिनेत्र गणेश मंदिर के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। ऐसे में मार्ग में बाघ- बाघिनों का मार्ग में विचरण होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है लेकिन इसके बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Also Read
View All