सवाई माधोपुर

राजस्थान में यहां इतनी बारिश हुई कि नदी के बहाव में बह गया पुल, सड़कें गायब… कई गावों का संपर्क टूटा

Sawai Madhopur News: ग्रामीणों को अब मलारना डूंगर पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

less than 1 minute read

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और मोरेल बांध के ओवरफ्लो होने के कारण मोरेल नदी एक बार फिर उफान पर है। नदी के उफान ने मायापुर और टापरी गुजरान की पुलियाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे आधा दर्जन गांवों का मलारना डूंगर से संपर्क टूट गया है।


मायापुर में मोरेल नदी की पुलिया का करीब 40 फीट का हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। टापरी गुजरान पुलिया भी इसी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों को अब मलारना डूंगर पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

मायापुर और आनंदपुर के निवासी प्रदीप और रोहित ने बताया कि मोरेल नदी में लगातार पानी की आवक के कारण पुलियाएं टूट गई हैं। इससे बीमार लोगों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पुलियाओं के टूटने से क्षेत्र में आवागमन बाधित होने के साथ ही राहत और बचाव कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

प्रशासन ने क्षति का आकलन कर मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही है, लेकिन लगातार बारिश के कारण यह कार्य मुश्किल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में बारिश का दौर अभी भी जारी है, ऐसे में आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रशासन को इस स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे। ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के साथ ही क्षतिग्रस्त पुलियाओं का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण किया जाना जरूरी है।

Published on:
01 Sept 2024 12:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर