
सवाईमाधोपुर.रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य जोनो और गणेश मन्दिर जाने वाले मार्ग का एक वीडियो सामने आया है। जो लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। जबकि यहां शाम चार बजे बाद किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
शुक्रवार को कुछ लोगों की ओर से यह वीडियों बनाया गया था। जिसे शनिवार शाम अपने सोशल मीडियों मीडिया पर अपना स्टेट्स बनाकर शेयर किया था। वीडियों के सामने आते ही प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे और यह वीडियों लोगों में चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना है कि जब आम लोगों की इस गेट पर शाम चार बजे बाद गेट से एन्ट्री ही नहीं है तो वीडियों कैसे बनाया गया। प्रशासन की ओर से इसकी जांच की जा रही है कि रात में यहां प्रवेश किसने दिया।
हो सकता है हादसा
रणथम्भौर गणेश मंदिर मार्ग पर वर्तमान में पांच से बाघ बाघिनों का मूवमेंट रहता है। आए दिन बाघ बाघिन सडक़ पर आते है। पिछले दिनों बाघ टी-120 भी गणेश मार्ग पर नजर आया था। ऐसे में सूर्यास्त के बाद गणेश मार्ग में वाहनों की आवाजाही हादसे का सबब बन सकती है।
इनका कहना है.....
एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियों रात के समय में बनाया गया है। इसकी जांच की जा रही है कि वीडियों बनाने वाले लोग अन्दर कैसे पहुंचे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- कपिल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी, सवाई माधोपुर।
किसी भी सूरत में सूर्यास्त के बाद गणेश धाम से वाहनों को अन्दर प्रवेश नहीं है। शाम को चार बजे बाद गणेश धाम से प्रवेश नहीं दिया जाता है। कई बार कुछ श्रद्धालु गणेश मन्दिर से दर्शन कर देरी से लौटते है। ऐसे में हो सकता है किसी श्रद्धालु ने वीडियों बनाया हो। जहां तक वीडियों में गणेश धाम से गणेश मन्दिर की ओर वाहन जाने की बात है तो गणेश मन्दिर गणेश धाम की दूरी करीब चार किमी है। ऐसे किसी श्रद्धालु टाइगर को देखकर गाड़ी मोड़ ली हो तो जांच कराई जाएगी।
-महेन्द्र शर्मा , उपवन संरक्षक, रणथम्भौर टाइ्रगर रिजर्व, सवाईमाधोपुर।