सवाई माधोपुर

बाघिन ने किया बार्डर होम गार्ड पर हमला

लकड़दा वन क्षेत्र का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Feb 2023, 4:40 PM IST
बाघिन ने किया बार्डर होम गार्ड पर हमला
बाघिन ने किया बार्डर होम गार्ड पर हमला

सवाई माधोपुर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में अमंगल सिलसिला थमने का नाम नहीं‌ ले रहा है। गत दिनों जहां एक बाघिन और‌ शावक की मौत का मामला सामने आया था। वहीं अब एक वन कर्मी पर बाघिन के हमला करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार शाम की है। जब बनकर में पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान टाइग्रेस टी-19 कृष्णा एग्रेसिव हो गई और वनकर्मी पर हमला कर दिया।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को वनरक्षक कमलेश मेरोठा, ड्राइवर गुलशेर खान और ममराज लकड़दा वन क्षेत्र में बाबा की गुफा पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक टाइग्रेस टी-19 एग्रेसिव‌ हो गई। अचानक बाघिन ने झाडिय़ों से निकलकर हमला कर दिया। जिसमें मामराज पुत्र गणेश निवासी गंगानगर घायल हो गया। इस दौरान बाघिन मामराज पंजा मारकर वापस झाड़ी में‌भाग ग ई। हमले में मामराज की ठोड़ी पर नाखून लगा है और वर्दी फट गई।
वनकर्मी ने इसकी सूचना वायरलैस पर वनाधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद ्रष्टस्न मानस सिंह मौके पर पहुंचे और घायल बार्डर होम गार्ड को जिला अस्पताल में‌ भर्ती कराया है। जानकारी के ममराज को दो टांके आए हैं और उसका इलाज जारी है‌। फिलहाल वन कर्मी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उम्र के आखरी पड़ाव पर है कृष्णा
बाघिन टी-19 कृष्णा 16 साल से अधिक हो गई है। ऐसे में बाघिन उम्र के आखरी पड़ाव पर है। बाघिन शिकार नहीं कर पा रही है। ऐसे में भूख के कारण बाघिन विचलित हो‌ रही है। भूख के बाघिन के हमले की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकी वन‌ विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल