सवाई माधोपुर

रणथम्भौर में पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार

रविवार को भी शुरू हुआ पर्यटन
2 min read
रणथम्भौर में पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार
रणथम्भौर में पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार

सवाईमाधोपुर.रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में रविवार को भी एक बार फिर से पर्यटन शुरू हो गया है। रविवार को दोनों पारियोंं में मिलाकर करीब 1500 से अधिक पर्यटकों ने पार्क भ्रमण किया। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह की पारी में 31 कैंटर व 50 जिप्सी से करीब नौ सौ और शाम की पारी में 40 जिप्सी व 20 कैंटरों से करीब 600 पर्यटकों ने रणथम्भौर के विभिन्न जोन में भ्रमण किया। पूर्व में कोरोना संक्रमण को देखते हुए वन विभाग की ओर से रविवार को रणथम्भौर टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। ऐसे में कई दिनोंं के बाद अब एक बार फिर से रविवार को रणथम्भौर में बाघों के दीदार करके पर्यटक रामोंचित हो उठे।

सुबह की पारी में के वल जोन दो पर हुए बाघ के दीदार
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह की पारी में भ्रमण पर गए पर्यटकों को रणथम्भौर के जोन दो पर एक मेल टाइगर के दीदार हुए। इसके अलावा सुबह किसी भी जोन में पर्यटकों को बाघ- बाघिन के दीदार नहीं हुए।

बाघिन की शावकों के साथ अठखेलियां देख पर्यटक हुए रोमांचित
वहीं शाम की पारी में सुबह की पारी की अपेक्षा बेहतर साइटिंग हुई। शाम की पारी में जोन एक पर बाघिन नूरी अपने शावकों के साथ नजर आई। बाघिन ने यहां सांभर का शिकार किया हुआ है। ऐसे में बाघिन को शावकों के साथ शिकार का लुत्फ उठाते देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। शाम की पारी में जोन चार में बैरदा इलाके में मेल टाइगर टी-112 के दीदार हुए। इसके अलावा जोन दो पर ही एक अन्य बाघिन के भी पर्यटकों को दीदार हुए।

इनका कहना है....
रणथम्भौर में रविवार को पर्यटन एक बार फिर से शुरू हो गया है। करीब ड़ेढ हजार से अधिक पर्यटकों ने भ्रमण किया। यह पर्यटन के लिए सुखबर खबर है।
- संदीप कुमार, उपवन संरक्षक, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।

Published on:
30 Jan 2022 06:21 pm
Also Read
View All