सवाई माधोपुर

30 तक टली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

नाली निकालने को लेकर बना रहा गतिरोध
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 11:15 AM IST
sawaimadhopur
बामनवास. अटल सेवा केन्द्र में बैठक के दौरान मौजूद दुकानदार तथा अधिकारी।

बामनवास. यहां मंगलवार को प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दुकानदारों के आग्रह पर प्रशासन ने 30 अप्रेल तक टाल दी है। वहीं मुख्य बाजार में नाली निकालने को लेकर गतिरोध बना रहा। इससे पूर्व विधायक कुंजीलाल मीना की मौजूदगी में उपखण्ड अधिकारी रामकिशोर मीना ने यहां अटल सेवा केन्द्र में दुकानदारों की बैठक लेकर उनसे अतिक्रमण हटवाने पर चर्चा की। गौरतलब है कि पंचायत प्रशासन की ओर से लगभग 70 दुकानदारों को नोटिस देकर तीन दिन में अतिक्रमण हटाने को कहा था। अतिक्रमण में दुकानों के आगे रखी बैंच, टेबल, तख्ते एवं टीनशेड को चिह्नित किया गया था। बैठक के दौरान दुकानदारों की ओर से आग्रह किया गया कि 30 अप्रेल तक शादियों का सीजन है। इस दौरान उनको असुविधा होगी। वहीं आर्थिक नुकसान भी होगा। ऐसे में उनको 30 अप्रेल तक की अनुमति चाहिए। इसके बाद वे दुकानों के आगे के टीनशेड आदि हटा लेंगे। विधायक की सहमति के बाद उपखण्ड अधिकारी रामकिशोर मीना ने दुकानदारों को 30 अप्रेल तक की मोहलत दे दी। साथ ही चेताया कि 30 अप्रेल के बाद वे वीडियोग्राफी कर अतिक्रमणों पर जेसीबी चलवाएंगे। उसके बाद सुनवाई का कोई भी मौका नहीं मिल पाएगा।

बैठक के बाद विधायक सहित सभी अधिकारी मुख्य बाजार में नाली निर्माण को लेकर चल रहे विवादित स्थल पहुंचे। जहां मकान मालिकों द्वारा नाली को घुमाकर निकालने का विरोध किया। उनका कहना था कि नाली पूर्व की तरह निकाली जाए। इस पर उपखण्ड अधिकारी रामकिशोर मीना ने कहा कि प्रस्ताव के अनुसार नाली निकालने दी जाए। इसमें अवरोध पैदा किया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पंचायत द्वारा नाली निर्माण के बाद उनको फेरोकवर से ढकना प्रस्तावित है। इससे कसी को भी असुविधा नहीं होगी बल्कि बीच बाजार से नाली हट जाएगी तो राहगीरों के साथ वाहन चालकों को सुविधा हो सकेगी।


थड़ी मालिकों ने दी दुहाई
इस दौरान थड़ी मालिकों ने विधायक से मिलकर थड़ी हटने पर उनके बेरोजगार होने की दुहाई दी। उन्होंने कहा कि कस्बे में वैसे ही धंधा कम है। दुकानें हटने से वे बेरोजगार हो जाएंगे। इस पर विधायक ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि पंचायत की अनुमति से व्यवस्थित तरीके से इन थडिय़ों को नियत स्थान पर रखवाने पर विचार किया जाएगा। एक बैंक शाखा की ओर से बाजार में रखे जनरेटर को हटाकर अंदर रखवा दिया गया।


पंचायत ने फिर थमाए नोटिस
ग्राम पंचायत पट्टीकलां की ओर से मंगलवार को फिर से कस्बे के अतिक्रमियों को नोटिस थमाए गए। इनमें दुकानों के आगे बरामदे बना लेने वाले, थड़ी मालिक, नाले पर दुकान चलाने वाले, ठेला मालिक आदि को नामांकित किया गया है। इन सभी को 30 अप्रेल तक का समय दिया गया है। इससे पूर्व बैठक में उपखण्ड अधिकारी रामकिशोर मीना सभी अतिक्रमियों को आगाह किया कि 30 अप्रेल तक अतिक्रमण नहीं हटाए तो इन्हें धवस्त कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

सब्जी मंडी में सब्जी के स्थान पर अन्य वस्तुओं की दुकानें चलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई के विधायक ने निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत की दुकानों का किराया वसूलने को कहा। इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार मित्तल, विकास अधिकारी उदयसिंह मीना एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रामहरि मीना सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल