सवाई माधोपुर

सच्चा मोक्ष मार्ग पुण्यवान प्राणी को मिलता है

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
प्रवचन देते ऐलक सुलोकनन्दी।
सवाईमाधोपुर आलनपुर के चमत्कार जैन मंदिर में प्रवचन देते ऐलक सुलोकनन्दी।

सवाईमाधोपुर. दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी आलनपुर में ससंघ वर्षायोग कर रहे आचार्य सुकुमालनन्दी के शिष्य-ऐलक सुलोकनन्दी ने श्रावकों को प्रवचन देते हुए कहा कि मकान-धन-दौलत सब झूठी माया है। धन-दौलत, राजसुख सब मिल सकता है, लेकिन इस संसार में सच्चा मोक्ष मार्ग पुण्यवान प्राणी को मिलता है। प्रवचन सभा में स्थानीय सहित दूर-दराज के श्रावकगणों ने मौजूद रहकर धर्म लाभ लिया।


सम्मान समारोह 25 को : वर्षायोग समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि मुनिसंघ के सानिध्य में पर्यूषण पर्व के दौरान दस लक्षण, पंचमेरू की तप-आराधना कर जिन शासन की प्रभावना करने वाले लगभग 110 तपस्वियों का सम्मान समारोह दिनांक 25 अक्टूबर को संध्याकालीन सत्र के दौरान चमत्कारजी के वर्षायोग पांडाल में आयोजित किया जाएगा। वर्षायोग समिति के तत्वावधान में समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

शिवाड़ गणेश मित्र मण्डल की कार्यकारिणी गठित
सवाईमाधोपुर. शिवाड़ स्थित रघुनाथ मंदिर परिसर में रविवार को गणेश मित्र मण्डल की बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से राजाराम कुशवाह को अध्यक्ष, मदनलाल कुशवाह व मधुसूदन शर्मा को संरक्षक, दिलीप नामा को संचालक, लक्की अजमेरा व अमरदीप गुर्जर को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र बैरवा को महामंत्री राकेश बंशीलाल व सौरभ पारीक को सचिव, हनुमान चौधरी व सोनू खारोल को मंत्री, सुनील वर्मा व सूरज जाट को प्रवक्ता, बबलू सैनी को कोषाध्यक्ष, पवन चौधरी व ग्यारसी सैनी को व्यवस्थापक, हर्षित शर्मा व सुरेश गुर्जर को प्रचार-प्रसार मंत्री व विकास मिश्रा को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। बैठक में दिसम्बर में सिद्ध विनायक मंदिर में शुभ-लाभ व मुशकराज की स्थापना, कलशयात्रा, भजन संध्या व भण्डारे के आयोजन का निर्णय किया।

Updated on:
22 Oct 2018 04:06 pm
Published on:
22 Oct 2018 04:06 pm