सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर: साल के पहले दिन ACB का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते यूडीसी गिरफ्तार

ACB Action in Sawai Madhopur : नए साल 2026 के पहले दिन ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सवाईमाधोपुर में बड़ी कार्रवाई की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2026, 3:40 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका

सवाई माधोपुर। नए साल 2026 के पहले दिन ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सवाईमाधोपुर में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने गुरुवार को जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में तैनात यूडीसी सूर्य प्रकाश नामा को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सरकारी सब्सिडी जारी करने की एवज में 25 हजार रुपए की मांग की थी।

सब्सिडी जारी करने के बदले मांगी रिश्वत

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत मिली थी, जिसमें परिवादी ने आरोप लगाया कि उसके पिता और भाइयों के नाम जिला उद्योग केंद्र से डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित प्रोत्साहन योजना के तहत स्वीकृत तीन दुकानों की सब्सिडी एवं ब्याज अनुदान राशि जारी करने की एवज में आरोपी द्वारा 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

गोपनीय सत्यापन में सही पाए गए आरोप

शिकायत के आधार पर 24 दिसंबर 2025 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान आरोपी सूर्य प्रकाश नामा ने सब्सिडी और ब्याज अनुदान राशि जारी करने के बदले 30 हजार रुपए की मांग की, जिसमें से 25 हजार रुपए लेने पर सहमति बनी।

इसके बाद एसीबी भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपजविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी को परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उसके कार्यालय में ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ जारी, दस्तावेजों की जांच

फिलहाल एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Updated on:
1 Jan 2026, 3:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’

Sawai Madhopur: रील का शौक पड़ा भारी, बहन को बचाने के चक्कर में भाई की भी गई जान; परिवार में मचा कोहराम