सवाई माधोपुर

उप स्वास्थ्य केन्द्र को करें क्रमोन्नत

गंगापुरसिटी . ग्राम पंचायत महूकलां के उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर गांव के युवाओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। बीसीएमएचओ कार्यालय में आर. सी. गुर्जर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि महूकलां के आसपास छाबा, चक छाबा, ताजपुर, चूली, बाढ़, दूध डेयरी एवं खानपुर बड़ौदा आदि गांव स्थित हैं, लेकिन महूकलां में उप स्वास्थ्य केन्द्र है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Dec 2019, 8:16 PM IST
उप स्वास्थ्य केन्द्र को करें क्रमोन्नत
उप स्वास्थ्य केन्द्र को करें क्रमोन्नत

गंगापुरसिटी . ग्राम पंचायत महूकलां के उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर गांव के युवाओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। बीसीएमएचओ कार्यालय में आर. सी. गुर्जर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि महूकलां के आसपास छाबा, चक छाबा, ताजपुर, चूली, बाढ़, दूध डेयरी एवं खानपुर बड़ौदा आदि गांव स्थित हैं, लेकिन महूकलां में उप स्वास्थ्य केन्द्र है।


क्षेत्र की बड़ी पंचायत होने के बाद भी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है। इसके चलते लोगों को उपचार के लिए पटरी पार कर शहर में आना पड़ता है। गंभीर रोगियों को शहर के अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में कहा है कि दूरी अधिक होने के कारण रोगियों को समय पर उपचार की सुविधा नहीं मिल पाती है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किए जाने पर महूकलां सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर सचिन राज, प्रवीण राज, सोनू कुमार, लखन गुर्जर, राजाराम गुर्जर, रवि गुर्जर, सुरेन्द्र गुर्जर, रामसिंह गुर्जर, रिंकू गुर्जर, हुकम गुर्जर एवं राजेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल