सवाई माधोपुर

अमेरिका की राजदूत को भायी बाघों की अठखेलियां

दोपहर की पारी में किया पार्क भ्रमण
less than 1 minute read
अमेरिका की राजदूत को भायी बाघों की अठखेलियां
अमेरिका की राजदूत को भायी बाघों की अठखेलियां

सवाईमाधोपुर. अमेरिका की राजदूत पेटे्रशिया ए लेसिना शनिवार सुबह सवाईमाधोपुर पहुंची। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा ने उनकी आगवानी की। वह रणथम्भौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरी हुई हैं। उन्होंने दोपहर की पारी में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भ्रमण के दौरान उन्हें रणथम्भौर में बाघ बाघिनों के दीदार हुए। बाघ-बाघिनों की अठखेलियां देखकर व रोमांचित हो उठी। जानकारी के अनुसार उनका रणथम्भौर में तीन दिवसीय कार्यक्रम बताया जा रहा है। ऐसे में उनके रविवार को भी रणथम्भौर भ्रमण पर जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि वन विभाग की ओर से अभी इस संबंध में स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की जा रही है।
छह बाघ बाघिनों के हुए दीदार
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका की राजदूत को भ्रमण के दौरान रणथम्भौर के जोन चार में बाघिन टी-111 व उनके तीन शावकों के दीदार हुए। इसके अलावा मलिक तालाब व राजबाग पर बाघ टी-120 व बाघिन टी-124 यानि रिद्धी नजर आई।
रणथम्भौर फोर्ट का भी करेंंगी भ्रमण
जानकारी के अनुसार अमेरिका की राजदूत रणथम्भौर दौरे के दौरान रणथम्भौर फोर्ट का भी भ्रमण करेंगी। इसके अलावा उनका रणथम्भौर रोड स्थित हैण्डीक्रॉफ्ट और रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक संग्रहालय का भी भ्रमण करने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
अमेरिका की राजदूत के रणथम्भौर भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा। वहीं उमेरिका की राजदूत की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोदस्त किए गए। साथ ही वन विभाग की ओर से भी उनकी सुरक्षा व सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया ।

Published on:
19 Feb 2022 07:39 pm
Also Read
View All