सवाई माधोपुर

गैस रिफिलिंग करते वैन में लगी आग

-सिलेन्डर फटा, बाजार में अफरा-तफरी-पान की थड़ी व सब्जी का ठेला भी जला
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2021, 8:07 PM IST
गैस रिफिलिंग करते वैन में लगी आग
बाटोदा. कस्बे में गैस रिफलिंग से लगी आग में जलती वैन।

बाटोदा.कस्बा स्थित बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर एक वैन में गैस रिफिलिंग करते समय लगी आग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया एवं उसमें रखा सिलेंडर फट जाने से जोरदार धमाका हुआ। सिलेंडर का एक हिस्सा वैन की छत के साथ करीब 50 फीट ऊपर उछल कर जमीन पर गिरा।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक किलोमीटर से भी लोगों को दिखाई दीं। लोगों ने आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया, लेकिन उसमें और सिलेंडर होने की आशंका के चलते कोई नजदीक नहीं जा सका। थोड़ी देर में जब लपटें कम हुई तो लोगों ने पास में जाकर रेता व पानी डालकर आग बुझाना शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन बस स्टैंड पर खड़ी हुई थी। चालक एक सिलेण्डर से दूसरे सिलेण्डर में गैस रिफिलिंग कर रहा था। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। इसी बीच अचानक आग लग जाने से गैस सिलेंडर भभक गया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

पास के दुकानदारों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अग्निशमन केंद्र पर सूचना दी। अग्निशमन की गाड़ी भी वहां पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह से बुझ चुकी थी। फिलहाल वैन मालिक व चालक का पता नहीं लग पाया है। वैन की नंबर प्लेट वगैरा भी पूरी तरह से जल चुकी है।
सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक तेज कुमार पाठक, थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे।

पुलिस के जवानों ने जान की परवाह किए बिना आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक वैन पूरी तरह से जल गई। वहीं पान की एक केबिन व एक सब्जी का ठेला भी जलकर राख हो गया।

इधर, घटना के दौरान आस-पास के दुकानदार अपनी दुकानों के शटर खींचकर दूर भागते नजर आए। थानाधिकारी ने बताया कि इस तरीके की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल