मेरठ

150 बे-टिकट यात्रियों से वसूले 60 हजार

गंगापुरसिटी. रेलवे स्टेशन पर कोटा मंडल वाणिज्य विभाग की ओर से सोमवार को विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई। इस दौरान 150 बे-टिकट यात्रियों से 60 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई से बे-टिकट यात्रियों में हड़कम्प मच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2016, 7:26 PM IST
Feature image

गंगापुरसिटी. रेलवे स्टेशन पर कोटा मंडल वाणिज्य विभाग की ओर से सोमवार को विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई। इस दौरान 150 बे-टिकट यात्रियों से 60 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई से बे-टिकट यात्रियों में हड़कम्प मच गया।

सीएमआई संतोष मीणा ने बताया की सुबह आठ बजे जनशताब्दी एक्सप्रेस से टिकट चेकिंग की शुरुआत की। इसके बाद अवध, जयपुर-बयाना, कोटा-मथुरा पैसेंजर, स्वर्ण मंदिर मेल, आगरा फोर्ट, कोटा-पटना आदि सुपरफास्ट व सवारी गाडिय़ों में यात्रियो से टिकटों की जांच की। इस दौरान स्टाफ ने उच्च श्रेणी में यात्रा करते, विकलांग कोच व ट्रेन के लगेज में यात्रा करते लोगों से भी जुर्माना वसूला। जांच के दौरान कई बे-टिकट यात्री इधर-उधर भागने लगे लेकिन जांच दल ने उन्हें पकड़ लिया।

सघन जांच में कोटा मंडल के सीटीआई विमल जैन, गंगापुरसिटी से सीटीआई एम के मलिक, वरिष्ठ चल लेखा निरीक्षक जीएल मीणा सहित 15 टीटीई व आठ रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
बहन से बात करने पर रोहित की हत्या, गंगनहर में फेंका शव, चार गिरफ्तार; मुख्य आरोपी सुजल फरार

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान