सवाई माधोपुर

सिर पर सेहरा सजा कर सफेद घोड़ी पर सवार होकर आएंगे विक्की

सिर पर सेहरा सजा कर सफेद घोड़ी पर सवार होकर आएंगे विक्की
less than 1 minute read
सिर पर सेहरा सजा कर सफेद घोड़ी पर सवार होकर आएंगे विक्की
फोटो कैप्शन सवाईमाधोपुर. कैटरीना कैफ व विक्की कौशल की शादी को लेकर चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में प्रवेश करती गाडिय़ा।

सवाईमाधोपुर. चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में राजशाही ठाट-बाठ के बीच अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विकी कौशल का विवाह होगा। इस विवाह समारोह को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए है। इस शादी समारोह को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है।

उधर, वेडिंग कपल सहित अन्य मेहमान बरवाड़ा फोर्ट पहुंच चुके है। ऐसे में मंगलवार से शादी की रस्में शुरू हो जाएगी। वहीं यहां सेलिब्रिटी का पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को अभिनेत्री कैटरीना कैफ की मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद बुधवार को संगीत का कार्यक्रम होगा। इसमें करण जौहर फराह खान आदि सेलिब्रेटी अपनी परफार्मेंस देंगे। चर्चा है कि विक्की कौशल 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ के साथ सात फेरे लेंगे। ऐसे में वह सिर पर सेहरा सजा कर सफेद घोड़ी पर सवार होकर मंडप तक पहुंचेंगे।

लंच के बाद होगी सेरेमनी की तैयारियां
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर सोमवार रात कैटरीना और विक्की कौशल पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में पहुुंचे। जयपुर से सड़क मार्ग से तीन लग्जरी कारों में कैटरीना व विक्की अपने परिवार के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रात सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट पहुंचे। रात को पहुंचने के बाद मंगलवार सुबह तक दोनों परिवारों की फैमिली फिलहाल आराम कर रही है। ऐसे में दोपहर को लंच होगा। इसके बाद सेरेमनी की तैयारियां शुरू होगी। उधर, शादी को गोपनीयता रखने के लिए किसी को फोटो खींचने व वीडियो बनाने की अनुमति नहीं है।

Updated on:
07 Dec 2021 12:21 pm
Published on:
07 Dec 2021 11:56 am
Also Read
View All