सवाई माधोपुर

विशाखा, वर्षा एवं मुस्तकिम रहे प्रथम

गंगापुरसिटी . राजकीय महाविद्यालय में चल रही सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के तहत बुधवार को वादविवाद, आशुभाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन समिति प्रभारी प्रो. रामकेश मीना के सानिध्य में किया गया।
less than 1 minute read
विशाखा, वर्षा एवं मुस्तकिम रहे प्रथम
विशाखा, वर्षा एवं मुस्तकिम रहे प्रथम

गंगापुरसिटी . राजकीय महाविद्यालय में चल रही सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के तहत बुधवार को वादविवाद, आशुभाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन समिति प्रभारी प्रो. रामकेश मीना के सानिध्य में किया गया।


इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आयोजित वादविवाद प्रतियोगिता में पक्ष में मुस्तकिम खान व यतेन्द्र मीना ने प्रथम, अंकुर गोयल ने द्वितीय एवं अशोक वर्मा व धनीराम बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विपक्ष में प्रथम स्थान पर विशाखा सैन, द्वितीय स्थान पर गणेश मीना एवं तृतीय स्थान पर संतोष मीना रहे। इसी प्रकार आशुभाषण में वर्षा बैरवा प्रथम, मुस्तकिम खान द्वितीय एवं शशि मीना तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. सुरेश चंद मीना ने बताया कि गुरुवार को क्विज, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संचालन प्रो. धर्मवीर मीना ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रो. गुंजन गर्ग, प्रो. पिंकी मीना, प्रो. चन्द्रशेखर मीना, प्रो. उर्मिला मीना, प्रो. रामनरेश मीना, प्रो. दिनेश मीना ने निभाई। कार्यक्रम में प्रो. गंगाराम मीना, प्रो. रविबाला गोयल, प्रो. कल्लन सिंह आदि मौजूद रहे।

Published on:
12 Feb 2020 08:33 pm
Also Read
View All
सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध की बदलेगी तस्वीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव

Rajasthan Nikay Chunav : सवाई माधोपुर उपसभापति चुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी बनीं सभापति, 15 साल बाद गंगापुरसिटी में कांग्रेस का कब्जा; वजीरपुर-खंडार में BJP जीती

Sawai Madhopur : रसोई में था 5 फीट लंबा करैत सांप, देखते ही बहू की निकली चीख, जानें- काटे तो क्या करें, क्या न करें