सवाई माधोपुर

आखिर क्यों गंगापुर शहर में चालकों ने खड़े किए टैंकर

विधायक के आश्वासन पर हुए सहमतबिजली नहीं आने से पानी भरने की समस्या
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 11:48 AM IST
आखिर क्यों गंगापुर शहर में चालकों ने खड़े किए टैंकर
आखिर क्यों गंगापुर शहर में चालकों ने खड़े किए टैंकर

गंगापुरसिटी. पर्याप्त बिजली के अभाव में जलापूर्ति में दिक्कत के चलते चालकों ने गंगाजी की कोठी के पास पेट्रोल पम्प पर टैंकरों को खड़ा कर दिया। सूचना पर विधायक मानसिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर पर्याप्त विद्युतापूर्ति कराने का आश्वासन दिया।

खानपुर बड़ौदा के सरपंच बलराम पचैया ने बताया कि पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से टैंकर में पानी नहीं भर पाते हैं। इसके चलते चालकों ने टैंकरों को खड़ा कर दिया। विधायक ने अधिशासी अभियंता से वार्ता की और सुबह 5 बजे से 10 बजे तक तथा शाम को 4 बजे से 6 बजे तक आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस पर चालक आपूर्ति को सहमत हो गए। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य घनश्याम शर्मा, टोकसी सरपंच दयाराम मीना, टैंकर चालक दिनेश, बबलू, राजू, हरिमोहन, सुरेश, पप्पू गुर्जर, संतोष, बाबूलाल माली आदि मौजूद थे।

गले में घुसी पिन को ऑपरेशन कर निकाला
मोबाइल बैट्री फटने से घायल किशोर की हालत सुधरी
जयपुर . मोबाइल फोन की बैट्री फटने से घायल हुए बामनवास तहसील के पिपलाई निवासी अभिषेक की हालत में अब सुधार है।
उल्लेखनीय है कि करीब 11 वर्षीय अभिषेक ने गत 3 मई को अपने मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में लगाया था। इसके लिए उसने स्विच ऑन किया तो फोन की बैट्री फट गई थी। इससे उसका हाथ व सीना झुलस गया। बैट्री की पिन उसके गले में घुस गई। इससे खून का रिसाव होने लगा। घबराए परिजन उसे गंगापुरसिटी अस्पताल लेकर गए।

इसके बाद 12 मई को एसएमएस अस्पताल में सीटी सर्जरी विभाग के डॉ संजीव देवगढ़ा को दिखाया। यहां जांच में पता चला कि मोबाइल बैट्री की पिन ने उसके दिमाग की नस में छेद कर दिया है। यहां 19 मई को उसका ऑपरेशन किया गया। करीब ढाई घंटे चले ऑपरेशन में मोबाइल बैट्री की पिन को भी निकाला गया। मरीज अब स्वस्थ है और उसे सोमवार को डिस्चार्ज किए जाने की सम्भावना है। ऑपरेशन टीम में डॉ. संजीव देवगढ़ा के साथ डॉ. अंजुम, डॉ. कांता भाटी, डॉ. ईशांत सिंघला, डॉ. शोभित माथुर और वीरपाल सिंह शामिल थे। किशोर का भामाशाह बीमा योजना के तहत ऑपरेशन नि:शुल्क किया गया।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल