सवाई माधोपुर

डेढ़ माह पहले हुआ था गौना, जा रही थी पीहर, रास्ते में दर्दनाक हादसे में मौत

तेज रफ्तार बाइक चालक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बहन की मौत हो गई, जबकि दोनों भाई घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2022, 11:46 AM IST
saina_bano.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कुड़गांव/गंगापुरसिटी। कुडग़ांव थानान्तर्गत अम्बेडकर छात्रावास के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक चालक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बहन की मौत हो गई, जबकि दोनों भाई घायल हो गए। मृतका सलेमपुर निवासी सायना उर्फ सीमा बानो (20) है।

आरोपी बाइक छोड़कर फरार
मृतका के जेठ याकूब ने बताया कि सायना का अभी डेढ़ माह पहले ही गौना हुआ था। हिण्डौन सिटी निवासी उसके भाई अलीम (34) तथा सोनू (25) सायना को बाइक पर पीहर लेकर जा रहे थे। पीछे से बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे सायना की मौत हो गई। जबकि दोनों भाई घायल हो गए। आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया।

घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया
तीनों को अज्ञात कार चालक ने राजकीय सामान्य चिकित्सालय गंगापुरसिटी में पहुंचाया। जहां सायना को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों भाई का उपचार किया गया। बाद में घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। कुडग़ांव पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं बाइक जब्त कर ली।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल